सीएम आवास पर कृषक मित्र कल करेंगे भूख हड़ताल
मेदिनीनगर : मानदेय की मांग को लेकर कृषक मित्र संघ के सदस्य 24 सितंबर सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री र
मेदिनीनगर : मानदेय की मांग को लेकर कृषक मित्र संघ के सदस्य 24 सितंबर सोमवार को सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास पर भूख हड़ताल करेंगे। यह घोषणा संघ के पलामू जिलाध्यक्ष रंजन दूबे ने की। उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश कृषक मित्र संघ के तत्वावधान में 24 सितंबर को रांची में आयोजित भूख हड़ताल कार्यक्रम में पलामू जिले से 300 की संख्या में कृषक मित्र शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि मानदेय की मांग को लेकर जिलास्तर पर भूख हड़ताल करने के बाद भी मांगे नहीं मानी गईं। कहा कि राज्य के मुखिया व कृषि मंत्री ने कई बार मानदेय देने का आश्वासन संघ के पदाधिकारियों को दिया है। लेकिन इसे लेकर सरकार ने अभी तक कोई पहल नहीं की है। कहा कि कृषक मित्र मात्र 16 रुपये की प्रोत्साहन राशि में सरकार की योजनाओं को किसानों तक पहुंचाते हैं। उन्होंने रांची कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कृषक मित्रों को 23 को बीडीएम सवारी ट्रेन से बरकाकाना होते हुए रांची पहुंचने का आह्वान किया है।