पलामू-गढ़वा को करें सुखाड़ घोषित
मेदिनीनगर : सीपीआई के पूर्व झारखंड राज्य सचिव केडी ¨सह एवं कांग्रेस पार्टी एससी विभाग के झारखंड राज्य सचिव गणेश रविए कांग्रेसी नेता उमेश भाई गुप्ताए रामप्रवेश ¨सह ने पलामू प्रमंडल को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है
मेदिनीनगर : भाकपा के पूर्व झारखंड राज्य सचिव केडी ¨सह व कांग्रेस पार्टी एससी विभाग के झारखंड राज्य सचिव गणेश रवि, कांग्रेसी नेता उमेश भाई गुप्ता, रामप्रवेश ¨सह ने पलामू प्रमंडल को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग की है। नेताओं ने कहा कि पलामू प्रमंडल खास कर गढ़वा व पलामू जिले के सभी गांवों में सुखाड़ की स्थिति है। इससे किसानों में मायूसी है। सरकार को अविलंब कदम उठाते हुए इन दोनों जिला को सुखाड़ क्षेत्र घोषित करना चाहिए। राहत कार्य चलाया जाना चाहिए। सुखाड़ के कारण किसानों और मजदूरों के समक्ष भूखे मरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कहा कि इन दिनों संभावना है कि खरीफ फसल भी ठीक नहीं रहेगी।