पलामू में सड़क दुर्घटना में जैप जवान की मौत
road accident. झारखंड के पलामू में सड़क दुर्घटना में जैप जवान की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।
लेस्लीगंज (पलामू), जेएनएन। पांंकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर बसौरा स्थित निर्माणाधीन इंजीनियरिंग कॉलेज के समीप मोटरसाइकिल व टेंपो में टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक जैप जवान उड़हुलिया गांव निवासी फुलेश्वर सिंह के पुत्र विनोद सिंह की मौत हो गई, जबकि मोटरसाइकिल पर बैठे सीताडीह गांव निवासी मनोज भुईयां के 18 वर्षीय पुत्र परशु भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, उक्त दोनों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल भेजा गया। वहां जवान विनोद सिंह को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, गंभीर रूप से घायल परशु भुइयां को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
दोनों मोटरसाइकिल सवार महावीर मोड़ स्थित मेला से सांस्कृतिक कार्यक्रम देख कर घर लौट रहे थे। इसी क्रम में
मेदिनीनगर की ओर जा रहे एक टेंपो से टक्कर हुई। इसमें जैप जवान फुलेश्वर सिंह की मौत हो गई। घायल परशु का दोनों पैर कुचल गया है। परशु भुईयां इंटर का छात्र था। इस संबंध में लेस्लीगंज थाना प्रभारी विरेन मिंज ने बताया कि घटना घटी है। घटना में हताहत होने की जानकारी नहीं है।