Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी गंभीर

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज गांव निवासी 55 वर्षीय बसंत प्रसाद सोनी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटन

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 Sep 2017 04:27 PM (IST)Updated: Tue, 26 Sep 2017 04:27 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी गंभीर
सड़क दुर्घटना में पति की मौत, पत्नी गंभीर

लेस्लीगंज : लेस्लीगंज गांव निवासी 55 वर्षीय बसंत प्रसाद सोनी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना सोमवार रात की है। उनकी पत्नी कांति देवी गंभीर रूप से घायल हैं।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बसंत सोनी अपने साढू की लड़की के ¨रग सेरेमनी में शामिल होने लातेहार गए थे। वे अपनी पत्नी कांति देवी के साथ मोटरसाइकिल से सोमवार की देर शाम घर लौट रहे थे। इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात वाहन ने पीछे से मोटरसाइकिल में धक्का मार दिया। यह घटना रांची रोड में बकोरिया व तुंबागाड़ा के बीच कसियाडीह गांव के पास रात 7.30 बजे हुई। घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों को तुंबागड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान बसंत प्रसाद सोनी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल उनकी पत्नी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार की सुबह बसंत के शव को लेस्लीगंज में लाया गया। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। इनके निधन से प्रखंड मुख्यालय में शोक का माहौल है। शोकाकुल माहौल में लेस्लीगंज प्रखंड मुख्यालय में सोमवार की रात दुर्गा पूजा को लेकर दिखाए रहे भक्ति धारावाहिक को बंद कर दिया गया। मंगलवार को पूरे दिन पंडाल में बाजा नहीं बजा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.