Move to Jagran APP

दैनिक जागरण का कवि सम्मेलन आज,बरसेगी हास्य की फुहार

मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में 21 मई की शाम कवियों के नाम होगी। जागरण के

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 05:36 PM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 05:36 PM (IST)
दैनिक जागरण का कवि सम्मेलन आज,बरसेगी हास्य की फुहार
दैनिक जागरण का कवि सम्मेलन आज,बरसेगी हास्य की फुहार

मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में 21 मई की शाम कवियों के नाम होगी। जागरण के कवि सम्मेलन का आगाज शाम सात बजे होगा। इसमें हास्य की फुहार बरसेगी। कवि चलाएंगे व्यंग के वाण, ओज के शब्द भरेंगे जोश और गजलें सभी को मदहोश कर देंगी। शहर के कोयल नदी तट पर स्थित पंडित दीन दयाल स्मृति टाउन हाल में कार्यक्रम होगा। शाम 7 बजे से प्रारंभ होने वाले कवि सम्मेलन में ¨हदी और उर्दू काव्य जगत के ख्याति प्राप्त विश्वस्तरीय उर्दू शायर डॉ. राहत इंदौरी तशरीफ फरमा होंगे । उनके साथ कवि तेज नारायण शर्मा, गजेंद्र सोलंकी, प्रख्यात मिश्रा और वैशाली शुक्ला अपने हुनर का जादू बिखेरेंगे। डॉ. राहत इंदौरी गजल, नज्म और गीत की विधा में महारत रखते हैं। उर्दू के अंतरराष्ट्रीय शायर के लाजवाब गीत तो मानो दिल में उतर जाते हैं। यही कारण है कि इनके गीत फिल्मों में छा गए। कवि तेज नारायण शर्मा अपने नाम की सार्थकता सिद्ध करते नजर आएंगे हैं। विनम्रता से व्यंग के वाण चलाएंगे। ये ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, यूएसए, यूके, थाईलैंड और नेपाल में अपने व्यंग वाण का लोहा मनवा चुके हैं। इनके व्यंग वाण की जद में खास तौर पर सियासत, समाज और मीडिया होती है। उद्देश्य जागरूकता है।

loksabha election banner

कवि गजेंद्र सोलंकी मंच संचालन के महारथी हैं। ये कई साहित्यिक संस्थाओं से भी जुडें हैं। देश और विदेश के कई साहित्यिक संस्थाओं ने इन्हें सम्मानित भी किया है। लाल किला पर हर साल होने वाले कवि सम्मेलन में गजेंद्र सोलंकी को देखा जा सकता है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणक बोर्ड के सदस्य गजेंद्र सोलंकी केंद्रीय श्रम मंत्रालय में ¨हदी सलाहकार भी हैं। प्रख्यात मिश्रा और वैशाली शुक्ला किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।

------------

इनके होंगे जलवे

डॉ. राहत इंदौरी : गीत, गजल और नज्म के महारथी। कई फिल्मी गीतों के गीतकार। देश-विदेश के सैकड़ों मंचों पर काव्यपाठ का अनुभव। तेज नारायण शर्मा : विनम्र व्यंग के वाण चलाने में माहिर। ओमान, संयुक्त अरब अमीरात, यूएसए, थाईलैंड, इंडोनेशिया और नेपाल में काव्य पाठ का अनुभव। जागरूकता के मद्देनजर सियासत, समाज और मीडिया पर कटाक्ष इनकी खासियत। गजेंद्र सोलंकी : प्रसिद्ध मंच संचालक, केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सदस्य। कई साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े होने का गौरव। देश-विदेश के साहित्यिक संस्थाओं से सम्मानित। अनेक काव्य संग्रह प्रकाशित। प्रख्यात मिश्रा : प्रख्यात मिश्रा की पहचान वीर रस के युवा कवियों में की जाती है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर के रहने वाले प्रख्यात मिश्रा ने देश के कई नामी गिरामी कवियों के साथ कविता पाठ के लिए मंच साझा किया है। वैशाली शुक्ला : वैशाली शुक्ला किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। गीत व गजल लिखती हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली हैं। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.