हुसैनाबाद अनुमंडल के विभिन्न स्थानों पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
अनुमंडल के तीनों प्रखंड के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी कार्यालय व प्रतिष्ठानों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया। मौके पर मोहम्मदगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख अर्चना देवी ने झंडोत्तोलन किया।
हुसैनाबाद : अनुमंडल के तीनों प्रखंडों के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी कार्यालय व प्रतिष्ठानों पर गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा लहराया गया। मौके पर मोहम्मदगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख अर्चना देवी ने झंडारोहण किया। मोहम्मदगंज थाना परिसर में थाना प्रभारी वीरेंद्र पासवान, सोनबरसा स्तरोन्नत उवि में प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार मिश्र, मोहम्मदगंज पंचायत सचिवालय में मुखिया कमला देवी, सोनबरसा सचिवालय में मुखिया प्रमेंद्र ¨सह, पंसा पंचायत मुख्यालय में मुखिया अंजु देवी, गोराडीह पंचायत में मुखिया पंचम खां आदि अपने अपने पंचायत मुख्यालय में भी झंडारोहण किया। मौके पर पंसा पंचायत के जीपीएस अर¨वद कुमार दूबे व समाजसेवी अश्विनी कुमार ¨सह ने झंडारोहण किया। मौके पर कई कार्यक्रम पेश करा बच्चों को सम्मानित किया। इधर हैदरनगर प्रखंड पंचायत सचिवालयों में मुखिया ने घ्वजारोहन किया। हैदरनगर पश्चमी पंचायत सचिवालय पर मुखिया संघ के अध्यक्ष कमलेश ¨सह ने झंडारोहण किया व झंडे को सलामी दी। खरगड़ा पंचायत में मुखिया नागेंद्र मेहता, मोकहर कला में मुखिाया शफीउल्लाह खां, बभंडी पंचायत में मुखिया विमला देवी ने झंडारोहण किया। प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डा. अशोक कुमार, रेलवे स्टेशन हैदरनगर परिसर में स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार राय, प्लस टू उवि परिसर प्रधानाध्यापक गंगा अग्रवाल, प्लस टू रहमानिया उवि प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, बालिका उवि हैदरनगर में प्रधानाध्यापक फिरोज कैसर, भारत गैस व इंडेन गैस एजेंसी में समाजसेवी सैयद अयूब हुसैन, तारा पब्लिक स्कूल तारा में पूर्व मुखिया अबु नसर सिद्दीकी ने झंडारोहण किया। मौके पर विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।