Move to Jagran APP

फंदे पर लटका मिला सतबरवा सीओ के पुत्र का शव

संस मेदिनीनगर (पलामू) पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र में सतबरवा अंचल के स

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 May 2021 06:35 PM (IST)Updated: Sat, 08 May 2021 06:35 PM (IST)
फंदे पर लटका मिला सतबरवा सीओ के पुत्र का शव
फंदे पर लटका मिला सतबरवा सीओ के पुत्र का शव

संस, मेदिनीनगर (पलामू) : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र में सतबरवा अंचल के सीओ युगेश्वर सिंह के 26 वर्षीय पुत्र सुधीर कुमार ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली है। शनिवार दोपहर सुधीर कुमार का शव सूदना मोहल्ला स्थित उसके घर के कमरे से मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और स्वजन मौके पर पहुंचे। मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

loksabha election banner

बताया गया कि स्वजन सुधीर के मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क कर रहे थे। किसी तरह की बातचीत नहीं होने पर शनिवार की दोपहर उससे मिलने पहुंचे। देखा कि सुधीर का शव उसके कमरे में फंदे से लटका है। सुधीर इंजीनियरिग का छात्र था। पास होने के बाद रांची में रहकर पढ़ाई करता था। दो दिन पूर्व गुरुवार को रांची से मेदिनीनगर आया था। मेदिनीनगर के आबादगंज में सुधीर की बहन रहती है। यहां आने के बाद बहन से मिलने के बाद घर की चाभी लेकर सूदना स्थित अपने घर आ गया था। शुक्रवार को उससे बात करने की कोशिश की गई तो फोन पर संपर्क नहीं हुआ। संदेह होने पर बहन सूदना पहुंची तो वहां का ²श्य देखकर अवाक रह गई।

पुलिस का मानना है कि सुधीर का रांची में किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आशंका है कि इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली है। सूचना के बाद सदर एसडीएम राजेश कुमार साह भी मौके पर पहुंचे। स्वजन व स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। टीओपी तीन के प्रभारी अभिमन्यु ने बताया कि मामला दर्ज नहीं कराया गया है। मामला दर्ज होते ही पुलिस जांच शुरू करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.