पारा शिक्षकों के समर्थन में होगा जनआंदोलन : श्यामनारायण
प्रदेश मुख्यालय में स्थापना दिवस समारोह के दौरान पारा शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस शिक्षा विभाग ने मंगलवार को स्थानीय छहमुहान पर धरना दिया। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने पारा शिक्षक व पत्रकारों पर बरबर्तापूर्ण तरीके से किये गए लाठी चार्ज व उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई को ¨नदनीय बताया। प्रदेश चेयरमैन श्यामनारायण ¨सह ने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों के उचित मांगों को स्वीकारने की जगह उनकी आवाज को दमनकारी तरीके से दबाना चाहती है। कांग्रेस सरकार की इस मंशा पूरी होने देगी। रघुवर सरकार का तानाशाही रवैया अगले चुनाव में भाजपा का सर्वनाश कर दे
मेदिनीनगर: प्रदेश मुख्यालय में स्थापना दिवस समारोह के दौरान पारा शिक्षकों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस शिक्षा विभाग ने मंगलवार को स्थानीय छह मुहान पर धरना दिया। मौके पर कांग्रेस नेताओं ने पारा शिक्षक व पत्रकारों पर बरबर्तापूर्ण तरीके से किये गए लाठी चार्ज व उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई को ¨नदनीय बताया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्यामनारायण ¨सह ने कहा कि सरकार पारा शिक्षकों के उचित मांगों को स्वीकारने की जगह उनकी आवाज को दमनकारी तरीके से दबाना चाहती है। कांग्रेस सरकार की इस मंशा पूरी होने देगी। रघुवर सरकार का तानाशाही रवैया अगले चुनाव में भाजपा का सर्वनाश कर देगा। पारा शिक्षकों के समर्थन में कांग्रेस जनआंदोलन करेगा। धरना में बतौर विशिष्ट अतिथि कांग्रेस पार्टी के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक उपस्थित थे। बिट्टू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पारा शिक्षकों के आंदोलन व मांगों का पुरजोर समर्थन करती है। पूरा संगठन पारा शिक्षकों के साथ खड़ा है। कांग्रेस इनके समर्थन में शीघ्र ही जन आन्दोलन की शुरूआत करेगा। धरना की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के जिलाध्यक्ष भृगुनाथ ¨सह ने किया। मौके पर कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष इमरान सिद्दिकी, बसंत ¨सह, राजेंद्र अग्रवाल, विद्या ¨सह चेरो, राजमुनी ¨सह, श्याम बिहारी दुबे, धनंजय ¨सह, लोकनाथ ¨सह, अभिषेक ¨सह, सुधीर ¨सह, नंद कुमार मिश्रा, राजेश चौरसिया, नसीम हैदर, शमीम अहमद राईन, शेर खान, रामाशीष पांडेय, बीरेंद्र ¨सह, विश्राम दुबे सहित कई कांग्रेस नेताओं ने अपने विचार रखें।