प्रतियोगिता से निखरती है प्रतिभा : मीना
बाल समागम जैसे कार्यक्रमों से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है। खेल भावना का विकास होता है। साथ ही उन्हें कला प्रदर्शन का अवसर मिलता है। उक्त बातें चैनपुर की जिप सदस्य मीना गुप्ता ने कही।
चैनपुर,पलामू : प्रतियोगिता से बच्चों में छिपी प्रतिभा निखरती है। खेल भावना का विकास होता है। साथ ही उन्हें कला प्रदर्शन का अवसर मिलता है। उक्त बातें चैनपुर की जिप सदस्य मीना गुप्ता ने कही। वे चैनपुर प्लस टू उच्च विद्यालय के सभागार में आयोजित बाल समागम कार्यक्रम में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का संस्कार युक्त होना बहुत जरूरी है। बच्चे बड़ों अभिभावकों व गुरुजनों का आदर सम्मान करें। चैनपुर की प्रखंड विकास पदाधिकारी अलका कुमारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है। इससे बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। बच्चियां स्वयं को कमजोर ना समझे। झारखंड की बेटी दीपिका ने अपनी कला के बदौलत प्रदेश का नाम ऊंचा किया है। कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें प्रदर्शनी स्वागत गीत नाटक का मंचन आदि शामिल है। बच्चों के गीत नृत्य पर खूब तालियां बजती रही। कार्यक्रम में बीपीओ, बीईईओ, सीआरपी, बीआरपी समेत विभिन्न विद्यालय से आए हुए बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं शामिल हुए।