Move to Jagran APP

पलामू में सीएम रघुवर बोले, 2022 में किसानों की आय होगी चौगुनी

CM Raghubar Das. पलामू में सीएम रघुवर ने कहा कि सरकार झारखंड के किसानों की आय को चौगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है।

By Sachin MishraEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 07:18 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 07:18 PM (IST)
पलामू में सीएम रघुवर बोले, 2022 में किसानों की आय होगी चौगुनी
पलामू में सीएम रघुवर बोले, 2022 में किसानों की आय होगी चौगुनी

पलामू, जेएनएन। भारत सरकार ने वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वहीं, राज्य सरकार इसी अवधि में झारखंड के किसानों की आय को चौगुना करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। ये बातें झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कही। वे शुक्रवार की शाम स्थानीय परिसदन में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। वे यहां पांच जनवरी को प्रधानमंत्री के पलामू आगमन पर आयोजित कार्यक्रम का जायजा लेन व शामिल होने आए हैं।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय को बढ़ाने में मंडल, कनहर जैसी अन्य परियोजनाएं मुफीद साबित होंगी। यहां की 19 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचित किया जा सकेगा। वहीं, पलामू व गढ़वा व इससे लगे अन्य जिलों के युवाओं को राेजगार मिल सकेगा। जहां तक पलामू की बात है तो यह पूरा क्षेत्र हमेशा सूखा व अकाल से प्रभावित रहा है। मंडल डैम के बन जाने से यहां की बेरोजगारी को भी दूर किया जा सकेगा। राज्य सरकार किसानों को स्मार्ट फोन देकर उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ रही है। अत्याधुनिक खेती की जानकारी के लिए इजरायल भेजा जा रहा है।

मंडल डैम पर कांग्रेस के विरोध के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में विगत छह दशकों तक मंडल डैम का निर्माण पूरा नहीं किया जा सका। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री रघुवर ने बताया कि मंडल डैम के शिलान्यास के साथ क्षेत्र के 47 वर्षों से रुके विकास के मार्ग प्रशस्त होंगे। इसके अलावा सोन नदी से पाइप लाइन के माध्यम से लोगों को जलापूर्ति कराई जाएगी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.