Move to Jagran APP

छठव्रतियों ने जगाया घाट,प्रथम अ‌र्घ्य आज

मेदिनीनगर : लोक आस्था का महापर्व छठ को ले पूरा पलामू जिला सोमवार को भक्तिमय हो गया है। छठगीतों की गूंज से शहर ग्रामीण क्षेत्र गुंजायमान है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 06:16 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 06:16 PM (IST)
छठव्रतियों ने जगाया घाट,प्रथम अ‌र्घ्य आज
छठव्रतियों ने जगाया घाट,प्रथम अ‌र्घ्य आज

मेदिनीनगर : लोक आस्था का महापर्व छठ को ले पूरा पलामू जिला सोमवार को भक्तिमय हो गया है। छठ गीतों की गूंज से शहर ग्रामीण क्षेत्र गुंजायमान है। सोमवार को छठव्रतियों ने छठ घाट पहुंचकर घाट जगाया। स्नान ध्यान कर भगवान भाष्कर की उपासना की। जिले के विभिन्न नदी व सरोवरों के छठ घाटों पर सर्य भगवान की आराधना को भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार की शाम कोयल,सोन,अमानत,सदबह समेत संबंधित तालाबों,सरवरों व जलाश्य पर बड़ी संख्या में व्रतियों ने सूर्योपासना की। छठ गीत गाते व्रतियों की टोलियां आती जाती रही। घाट जगाने के बाद व्रती घर पहुंचे व खरना को ले खीर बनाया। साथ ही प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण किया। इसी के साथ चार दिनी महापर्व का दूसरा दिन संपन्न हुआ। मंगलवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अ‌र्घ्य प्रदान किया जाएगा। बुधवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य के साथ छठव्रत का पारण होगा। इधर छठ महापर्व को ले विभिन्न छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मेदिनीनगर स्थित कोयल नदी घाट,अमानत समेत अन्य छठ घाट सज-धजकर तैयार है। व्रतियों की सुविधा के लिए सड़कों व घाटों की साफ-सफाई की गई है। जिले के हुसैनबाद, पांकी, चैनपुर, हरिहरगंज, विश्रामपुर, पांडू, छतरपुर,मोहम्मदगंज, हैदरनगर,रामगढ़, पाटन, मनातू, नौडीहा, छतरपुर, उंटारी रोड, लेस्लीगंज,तरहसी,पीपरा समेत सभी प्रखंडों में छठ पर्व की धूम है। बाक्स: चरम पर रही छठ सामग्री की बिक्री, फोटो :12 डालपी 03,04,05,06,07, कैप्शन: गन्ना व पूजन सामग्री की खरीददारी करते लोग, मेदिनीनगर : सूर्योपासना का पर्व छठ को ले सोमवार को बाजार पूजा सामग्री खरीदने वालों से अटा पड़ा रहा। बड़ी संख्या में व्रतियों समेत अन्य लोगों ने बाजार पहुंचकर छठ पूजा सामग्री की खरीददारी की। सड़क के किनारे लगी दुकानों से लोग खरीददारी करते देखे गए। हाट बाजार पूजन सामग्री से पटे दिखे। फलों व ईख की बिक्री चरम पर रही। ईख 25 से 30 से रूपए जोड़ा बिका। बाक्स: गूंजते रहे छठ गीत, मेदिनीनगर : कांची बांस के बहंगिया बहंगिया लचकत जाए, सुगना जे रोअली वियोग से.. जैसे छठ गीतों की स्वरलहरियों से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर बज रहे छठ गीत गुजरते वाहनों से आती छठ गीतों की ध्वनि लोगों का ध्यान बरबस अपने ओर आकृष्ट कर रहा है। इस तरा पूरा जिला सूर्य आराधना में डूब गया है। बाक्स: खरना के साथ छठ व्रतियों का निर्जला महाउपवास शुरू, लेस्लीगंज : सोमवार की संध्या शहर व प्रखंड क्षेत्र के सभी छठव्रती अपने-अपने घरों में खरना की। आम की लकड़ी जलाकर दूध व ओरी के चावल से बने खरना का प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत छठ व्रतियों का निर्जला महा उपवास शुरू हो गया है। वैसे तो उपवास नहाय-खाय की रात ही शुरू है। पर खरना के उपरांत लगातार 36 से 40 घंटे का उपवास के बाद व्रती बुधवार की सुबह अपना उपवास खत्म करेंगी। खरना का प्रसाद ग्रहण करने वाले स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। खरना के प्रसाद को लोग महा प्रसाद के रूप में देखते है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.