Move to Jagran APP

घाटों पर पहली बार व्रतियों के लिए बना था वस्त्र चेंज रूम

मेदिनीनगर : लोक आस्था का महापर्व छठ को यादगार बनाने के लिए मेदिनीनगर नगर निगम ने इस बार कई ईमानदार पहल की। शहर के इतिहास में पहली बार छठव्रतियों के वस्त्र बदलने के लिए छठ घाटों पर नगर निगम की ओर से छठव्रतियों के लिए दर्जनाधिक अस्थाई वस्त्र चेंज रूम बनाया गया था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:09 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:09 PM (IST)
घाटों पर पहली बार व्रतियों के लिए बना था वस्त्र चेंज रूम
घाटों पर पहली बार व्रतियों के लिए बना था वस्त्र चेंज रूम

मेदिनीनगर : लोक आस्था का महापर्व छठ को यादगार बनाने के लिए मेदिनीनगर नगर निगम ने इस बार कई ईमानदार पहल की। शहर के इतिहास में पहली बार छठव्रतियों के वस्त्र बदलने के लिए छठ घाटों पर नगर निगम की ओर से छठव्रतियों के लिए दर्जनाधिक अस्थाई वस्त्र चेंज रूम बनाया गया था। चेंज रूम के कारण वस्त्र बदलने में व्रतियों को काफी आसानी हुई। लोगों ने नगर निगम से यह परंपरा कायम रखने का आग्रह किया। साथ ही रात्रि में पुन: छठ घाटों की सफाई कराई गई। नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साव ने बताया कि व्रतियों के लिए गिरिवर स्कूल के निकट 10 और चेयरमैन रोड स्थित सूर्य मंदिर छठ घाट पर 10 चेंज रूम बनाया गया था। अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य देने के समय अजय साव सपरिवार छठ घाटों का दौरा किया।

loksabha election banner

--

लेस्लीगंज में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ छठ

लेस्लीगंज, पलामू : उदयीमान सूर्य के अ‌र्घ्य के साथ अटूट आस्था का महापर्व छठ व्रत बुधवार को संपन्न हो गया। इसके पूर्व व्रतियों ने मंगलवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अ‌र्घ्य दिया। ये दोनों अ‌र्घ्य लेने को लेकर प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। लेस्लीगंज में पंडित सतीश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ व्रतियों को अ‌र्घ्य दिलाया। छठ महापर्व को लेकर छठ पूजा समिति व गांव के स्थानीय लोगों ने सभी घाटों पर प्रकाश की विशेष व्यवस्था की थी। लेस्लीगंज, ढेला, कोटखाह, जगतपुरवा, कुंदरी, नौडीहा भकासाी, कठौंधा कुराईनपतरा, धनगांव, गोपालगंज, रामानंद डबरा, सोनेसरई आदि घाटों पर स्थानीय पूजा समिति ने व्रतियों के लिए विशेष व्यवस्था की थी। ढेला व लेस्लीगंज के छठ घाट पर व्रतियों को रात में ठहरने के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.