ट्रैफिक थाना व ट्रैफिक व्यवस्था को ले मुख्यमंत्री से मिलेगा चेंबर : आनंद
पलामू मेदिनीनगर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। इससे शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे निबटने के लिए मेदिनीनगर में ट्रैफिक थाना जरूरी है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मेदिनीनगर में पूर्णकालिक एमवीआई डीटीओा के सेवा बहाल किया जाए। साथ ही ट्रैफिक थाना की व्यवस्था की जाए। ये बातें पलामू चैंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर ने कही।
संवाद सूत्र, मेदिनीनगर : मेदिनीनगर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। इससे शहर में जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे निपटने के लिए मेदिनीनगर में ट्रैफिक थाना जरूरी है। इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर मेदिनीनगर में पूर्णकालिक एमवीआइ, डीटीओ के सेवा बहाल कराने की मांग की जाएगी। ये बातें पलामू चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष आनंद शंकर ने कही। वे रविवार को स्थानीय ज्योतिलोक होटल में पलामू चैंबर की बैठक में बोल रहे थे। इसके पूर्व चैंबर के सदस्यों ने ट्रैफिक व्यवस्था पर सुझाव प्रस्तुत किया। बैठक में कहा गया कि नई गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन फिटनेस व लाइसेंस की प्रक्रिया बहुत ही धीमी है। कहा गया कि रजिस्ट्रेशन की सीमा केवल 5 लाख है। कुछ गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करते ही समाप्त हो जाती है। इसे बढ़ाकर 50 लाख करने की बात कही गई। इससे अधिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हो सकेगा। जिला प्रशासन से आग्रह किया गया कि ऑन द स्पॉट पेनाल्टी चालान काटा जाए या ऑनलाइन पेनाल्टी लिया जाए। इससे थाना में अनावश्यक भीड़ नहीं लगे। साथ ही आम लोगों को परेशानियां कम हो। बैठक में नई इकाइयां व कई व्यक्तिगत संस्थाएं चेंबर सदस्य के लिए अनुरोध कर रहे है। ऐसे में इसे विस्तारित करते हुए नए सत्र के लिए आजीवन सदस्य हेतृ पांच हजार व वार्षिक सदस्य के लिए पांच सौ रूपए फीस का निर्धरण किया गया। बैठक में सचिव इंद्रजीत सिंह, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद अग्रवाल समेत कई सदस्य व पदाधिकारी शामिल थे।