Move to Jagran APP

आरपी सामाजिक संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान

हुसैनाबाद : हैदरनगर की सामाजिक संस्था रचनात्मक प्रगतिषील सामाजिक संस्था ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत केवाल गांव में ग्रामीणों के बीच जागरुकता अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Dec 2018 07:00 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 07:00 PM (IST)
आरपी सामाजिक संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान
आरपी सामाजिक संस्था ने चलाया जागरूकता अभियान

हुसैनाबाद : हैदरनगर की सामाजिक संस्था रचनात्मक प्रगतिशील सामाजिक संस्था ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत केवाल गांव में ग्रामीणों के बीच जागरुकता अभियान चलाया। संस्था के अध्यक्ष समीर हुसैन ने कहा कि हमें बहु चाहिए, मगर बेटी से हम कतराने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सभी लोग बेटियां नहीं चाहने लगे,तो वह अपने लड़कों के लिए बहु कहां से लाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपनी बेटी,पत्नी के इलाज के लिए महिला चिकित्सक की जरुरत महसूस करते हैं। मगर खुद बेटी के जन्म पर आंसू बहाते हैं। आज पलामू की स्थिति काफी खराब है। देश स्तर पर एक हजार पुरुष पर 940 महिलाएं हैं। जबकि पलामू में एक हजार पुरूष के मुकाबले सिर्फ 928 महिलाएं हैं। जो काफी ¨चता का विषय है। सचिन पासवान ने कहा कि बेटियों की पैदाईश पर हमें खुश होना चाहिए। हिंदू धर्म में बेटी का जन्म लक्ष्मी के रुप में जबकि इस्लाम में इसे रहमत माना गया है। फिर हम बेटियों के जन्म पर क्यों उदास होते हैं। उन्होंने कहा कि आज बेटों से किसी बात में बेटियां कम नहीं हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाने की शपथ दिलाई गई। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि यह अभियान गांव गांव में चलता रहेगा। मौके पर आमीर जफर, नितेश पासवान, समाज सेवी अली असगर खां, वार्ड सदस्य सबीहा बानो के अलावा लाजो बिवी, हसबुन बिवी, मेहंदी आलम, इनजमाम अली, मिनहाल हैदर, वसीम अहमद, इरफान खान आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.