Lok Sabha Polls 2019: महागठबंधन के लिए सभी सीटों पर हो रहा मंथन : मरांडी
Lok Sabha Polls 2019. पलामू के सतबरवा में झाविमो सुप्रीमो बाबुलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की सभी सीटों पर मंथन हो रहा है। सीटों को ध्यान में रखकर ही महागठबंधन किया जाएगा।
पलामू, जेएनएन। झारखंड की सभी लोकसभा सीटों पर मंथन हो रहा है। सीटों को ध्यान में रखकर ही महागठबंधन किया जाएगा। इसे हर स्तर पर प्रभावी बनाना है। ये बातें झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कही। वे सतबरवा स्थित कंचन ढाबा में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देखिए आगे क्या होता है। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाएगा।
मरांडी ने कहा कि महागठबंधन बनेगा तो एक-एक सीट पर विचार होगा। हम यूपीए के साथ हैं। जेवीएम हमेशा भय-भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहा है। जनता सब जान रही है कि उनका हितैषी कौन है। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पलामू लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी देने की मांग की मौके पर जेवीएम नेता पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, दिलीप ¨सह नामधारी, प्रभात भुईयां, मुक्तेश्वर पांडेय, जेवीएम प्रखंड अध्यक्ष आशीष सिन्हा, रविन्द्र यादव, झामुमो अध्यक्ष अजय उरांव, राजेंद्र ¨सह चेरो, रामनाथ पाठक आदि उपस्थित थे।