छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारें : आरडीडीइ
मेदिनीनगर : छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा व कला को निखारना जरूरी है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए। उक्त बातें पलामू के आरडीडीइ अर¨वद विजय बिलुंग ने कही। वे मंगलवार को स्थानीय जिला स्कूल प्रशाल में आयोजित कला उत्सव 201
मेदिनीनगर : छात्र-छात्राओं में छिपी प्रतिभा व कला को निखारना जरूरी है। इसमें सभी की भागीदारी होनी चाहिए।
उक्त बातें पलामू के आरडीडीई अर¨वद विजय बिलुंग ने कहीं। वे मंगलवार को स्थानीय जिला स्कूल प्रशाल में आयोजित कला उत्सव 2018 को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद पलामू के तत्वावधान में किया गया। आरडीडीई बिलुंग ने कहा कि प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागी 22 व 23 नवंबर को रांची में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ये प्रतिभागी पूरे राज्य में पलामू जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऐसे में इनकी क्षमता का आकलन बेहतर ढंग से करें। कहा कि कला उत्सव जैसे कार्यक्रम में प्रदर्शन करने से क्षमता का विकास होगा। शिक्षा के साथ कला के क्षेत्र में आगे आने से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होगा। इससे पूर्व आरडीडीइ बिलुंग, डीईओ सुशील कुमार व निर्णायक मंडली के सदस्यों ने दीप प्रज्जवलित कर कला उत्सव का उदघाटन किया। मौके पर पलामू के डीईओ सुशील कुमार ने कहा कि कला उत्सव के माध्यम से गीत-संगीत, नृत्य की प्रतियोगिता हो रही है। इससे इन क्षेत्रों में विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। यह सिलसिला समय-समय पर जारी रखें। मौके पर एचएल उवि किशुनपुर की प्राचार्या, रामगढ़ स्तरोन्नत उवि के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रसद, शिक्षिका संजीता खाखा समेत राकेश कुमार मिश्रा, चंद्रदीप राम, प्रदीप ¨सह,राजबल्लभ, श्याम किशोर ¨सह उर्फ चीना ¨सह समेत संबंधित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व प्रतिभागी मौजूद थे। बाक्स..
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को तीन प्रतिभागी चयनित
मेदिनीनगर : कला उत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया। इसमें स्त्रोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय रामगढ़ की नीलमणि सूरीन नृत्य कला में चयनित हुई। गायन के क्षेत्र में विश्रामपुर के केतात स्थित राजकीयकृत उवि की छात्रा खुशी कुमारी व चित्रकला में केजी गर्ल्स हाई स्कूल मेदिनीगर की छात्रा निशिता ओझा चयनित हुईं।
बाक्स:
पांच सदस्यीय निर्णायक मंडली ने सुनाया निर्णय
मेदिनीनगर: कला उत्सव 2018 में प्रतिभागियों के चयन को पांच सदस्यीय निर्णायक मंडली बनाई गई थी। इस निर्णायक मंडली में पंडित राजा राम मिश्रा, अशफाक अहमद, सैकत चटोपाध्याय, मुनमुन चक्रवर्ती व सुजीत कुमार शामिल थे। कला उत्सव में नृत्य,गीत,गायन,वाद्यवादन,चित्रकला आदि की प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों को उनके कला में कमी की ओर ध्यान आकर्षित किया गया। साथ ही इसमें सुधार करने की नसीहत की गई। बाक्स..
21 विद्यालयों के प्रतिभागी हुए शामिल मेदिनीनगर : कला उत्सव में आयोजित प्रतियोगिता में जिला के 21 विद्यालयों के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं शामिल हुए। प्रतियोगिता में किशुनपुर स्थित हीरानंद लक्ष्मी उवि मेदिनीनगर स्थित केजी स्कूल, जीएलए स्कूल, कस्तूरबा उच्च विद्यालय विश्रामपुर, लेस्लीगंज, सतबरवा, जनता उवि लोहरसी, श्रीसत्य गुरू प्रताप हरि प्लस टू उवि चैनपुर समेत 21 उवि के प्रतिभागी शामिल हुए।