Move to Jagran APP

विषय को पढ़ने से ज्यादा समझने की जरूरत

पंडवा : विषयों को पढना और समझना दोनों अलग बात है। विद्यार्थी जब विषयों को समझेंगे तभी सफल होंगे। समझने की शक्ति आ जाए तो समझो सफलता मिलने वाला है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 04:06 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 05:55 PM (IST)
विषय को पढ़ने से ज्यादा समझने की जरूरत
विषय को पढ़ने से ज्यादा समझने की जरूरत

पंडवा : विषयों को पढ़ना और समझना दोनों अलग बातें हैं। विद्यार्थी विषयों को समझेंगे तभी सफल होंगे। समझने की शक्ति आ जाए तो समझो सफलता मिलने वाली है। रटकर व नकलकर पास हो सकते हैं सफल नहीं हो सकते।

loksabha election banner

उक्त बातें जीएलए कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राध्यापक प्रो एससी मिश्रा नें कही। वे शनिवार को कजरी मध्य विद्यालय में दिव्य उद्देश्य के बैनर तले आयोजित करियर काउंसि¨लग में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि प्रश्न जितना हो, शिक्षकों से पूछें। पूछने वाला ही तो वैज्ञानिक बनता है। सफलता के लिए शार्ट कट का रास्ता नहीं होता। इस लिए गेस पेपर व अन्य नोटबुक न पढ़कर किताब का अध्ययन करें और समझें। लक्ष्य के साथ पढे़ं। शिक्षा संपूर्ण विकास देता है। डॉक्टर सौम्या ने कहा कि सफलता के लिए निरंतरता जरूरी है। विज्ञान विषय पर ज्यादा फोकस करें। दस घंटा पढे़ं। यूनाइटेड बैंक से आए अभिषेक ने कहा कि बैंक, एसएससी, रेलवे आदि में आठवीं, नौंवीं और 10 वीं स्तर के गणित, अंग्रेजी पूछे जाते हैं। टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन अनुज ¨सह ने किया। मौके पर एचएम अशोक पाठक, ब्रजेश ¨सह, पूजा आदि मौजूद थे। विद्यार्थियों ने सफलता व प्रतियोगिता के स्तर से संबंधित प्रश्न पूछे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.