पलामू में एक ही बाइक पर सवार थे 4 युवक, अनियंत्रित होकर पलटी; इलाज के दौरान एक की मौत
पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के पदमा गांव में गुरुवार रात एक तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे ...और पढ़ें

बाइक दुर्घटना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
HighLights
पलामू में तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत।
हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।
एक बाइक पर चार युवक सवार थे, पुलिस जांच जारी।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू)। जिले मनातू थाना क्षेत्र के पदमा गांव में गुरुवार की रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि एक बाइक पर चार लोग सवार थे।
मृतक की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शाहद गांव निवासी ओम प्रकाश के रूप में हुई है। घायलों में उसी गांव के सोनू भुइयां, भरत कुमार और छोटू कुमार शामिल हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान ओम प्रकाश ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस पदाधिकारी और जवान भी अस्पताल पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायलों के स्वजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। स्वजन अपनी देखरेख में घायलों का इलाज करा रहे हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और जवान भी अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने स्वजनों से घटना की जानकारी ली और मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का तत्काल स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें- पलामू में भाई के सामने 16 वर्षीय किशोरी ने डैम में लगाई छलांग, 5 घंटे बाद मिला शव
