Move to Jagran APP

भीष्म बाबू ने देश में पलामू को दिलाई थी अलग पहचान

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर पूर्व केंद्रीय मंत्री व कई राज्यों में राज्यपाल रहें स्व. भीष्म नारायण

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 06:18 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:18 PM (IST)
भीष्म बाबू ने देश में पलामू को दिलाई थी अलग पहचान
भीष्म बाबू ने देश में पलामू को दिलाई थी अलग पहचान

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : पूर्व केंद्रीय मंत्री व कई राज्यों में राज्यपाल रहें स्व. भीष्म नारायण सिंह ने देश में पलामू को अलग पहचान दिलाई थी। यह बातें कांग्रेस के पलामू जिलाध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कही। वह शनिवार को स्थानीय कांग्रेस भवन में पूर्व राज्यपाल स्व. भीष्म नारायण सिंह जी का दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेसियों ने स्वर्गीय भीष्म नारायण सिंह के तस्वीर पर पुष्प माला अर्पण कर श्रद्धांजलि दिया। साथ ही भीष्म बाबू के बताए मार्ग पर चलने की संकल्प ली। अन्य वक्ताओं ने कहा कि भीष्म बाबू ने एकीक़ृत पलामू जिले में शिक्षा सहित रोजगार के कई अवसर प्रदान करने में सरकार को निदेशित किया था। मौके श्याम नारायण सिंह, मिथलेश सिंह, जितेंद्र कमलापुरी, सिद्धनाथ गुप्ता, चितामणि तिवारी, सत्येंद्र सिंह, विद्या सिंह चेरों, छोटू सिंह, गणेश रवि, बसंत सिंह, राजेश चौरसिया, जातरू उरांव, भिखारी राम, विनोद पाठक, दयाशंकर तिवारी, विकास सिंह, शैलेश कुमार, सुमित दुबे सहित कई लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.