स्काउट एंड गाईड के बच्चे निभाते हैं सामाजिक दायित्व : कमलेश
हुसैनाबाद : अनुमंडल मैदान हुसैनाबाद में भारत स्र्काउट एंड गाईड का प्रथम सोपान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्काउट एंड गाईड का झंडोत्तोलन कर पूर्व मंत्री कमलेष कुमार ¨सह ने किया। बच्चों ने स्काउट गाईड झंडा गीत प्रस्तुत किया।
हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में भारत स्काउट एंड गाईड का प्रथम सोपान कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इसका उद्घाटन स्काउट एंड गाईड का झंडोत्तोलन कर पूर्व मंत्री कमलेश कुमार ¨सह ने किया। बच्चों ने स्काउट गाईड झंडा गीत प्रस्तुत किया।
मौके पर राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री कमलेश कुमार ¨सह ने कहा कि स्काउट एंड गाईड की ओर से सरकारी विद्यालयों के साथ-साथ निजी विद्यालयों के बच्चों को भी प्रशिक्षण दिया जाना सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्काउट एंड गाईड का प्रशिक्षण पाकर बच्चे आवश्यकतानुसार धार्मिक व सामाजिक आयोजन के मौके पर बेहतर कार्य करते देखे जाते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्घटना व आपदाओं से निपटने का भी गुर उन्हें सिखाया जाता है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वह राज्य व देश के बेहतर भविष्य में योगदान दें। आगे बढ़ते हुए समाज में भाईचारा व शांति का वातावरण तैयार करें।
भारत स्काउट एंड गाईड के लातेहार संगठन आयुक्त शाकिर अंसारी ने कहा कि भारत स्काउट एंड गाईड के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार राज्य संगठन आयुक्त आमोद कुमार ¨सह के निर्देश पर हुसैनाबाद अनुमंडल मैदान में प्रथम सोपान व स्टेडियम में द्वितीय सोपान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर तीन दिनों तक चलेगा। प्रशिक्षक सोनू कुमार सोनी ने कहा कि प्रशिक्षण में प्रथम दिन बच्चों को प्रथम उपचार की जानकारी विस्तृत रुप से दी जाएगी। इसके बाद अन्य कई जानकारियां भी दी जाएगी। इसमें स्काउट एंड गाईड प्रतिज्ञा की जानकारी के साथ साथ अन्य जानकारी भी दी जाएगी। स्काउट एंड गाईड के प्रशिक्षण शिविर में सतीश राज पब्लिक स्कूल, र¨वद्र नाथ टैगोर पब्लिक स्कूल,समता पब्लिक स्कूल, सक्सेस पब्लिक स्कूल, ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल, पाराडाईज पब्लिक स्कूल,रेड रोज पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के 400 बच्चे शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील कुमार जिला संगठन आयुक्त चाईबासा, सागर कुमार जिला प्रशिक्षक , विवके कुमार स्काउट मास्टर के अलावा विभिन्न विद्यालयों के प्रशांत कुमार, मो. नासिर, सोनू कुमार शर्मा, सिखा कुमार, अजीत कुमार तिवारी के अलावा पूर्व मंत्री के साथ गुड्डू ¨सह, नीतेश कुमार ¨सह, राजकुमार प्रजापति, लल्लू यादव, जयप्रकाश ¨सह, भोला कुमार आदि शामिल थे।