भारत बंद का मिलाजुला असर
मेदिनीनगर आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला के खिलाफ रविवार को भारत बंद का असर पलामू में दिखा। दर्जनाधिक राजनीतिक व छात्र संगठनों के नेता-कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और छह मुहान रेड़मा समेत अन्य चौक-चौराहों को जाम कर दिया। जामकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। जाम रहने के कारण लंबी दूरी की अधिकांश बसें प्रभावित रहीं।
संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर : नौकरी में प्रोन्नति में आरक्षण नहीं दिए जाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रविवार को भारत बंद के दौरान सड़क जाम कर दिया गया है। रैली निकाल कर नारेबाजी की गई। दर्जनाधिक विभिन्न संगठनों, छात्र संगठनों के नेता-कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और शहर के छह मुहान, रेड़मा चौक, कोयल नदी पुल समेत कई चौक-चौराहों को घंटों जाम कर दिया। बंद समर्थक केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, सड़क जाम रहने के कारण लंबी दूरी की अधिकांश बसों को परिचालन प्रभावित रहा।
दिन के 11 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गईं। बंद का नेतृत्व भीम आर्मी के पलामू जिलाध्यक्ष डॉ. विरेंद्र बौद्ध ने किया। भीम आर्मी के अलावा झारखंड क्रांति मंच, एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी एकता मंच, झारखंड राज्य दिहाड़ी मजदूर यूनियन, इप्टा, जन संग्राम मोर्चा, आइसा, झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन, तंजीमुल अंसार कमेटी, भाकपा माले, प्रगतिशील लेखक संघ, बहुजन क्रांति मोर्चा, बसपा आदि राजनीतिक व छात्र संगठनों के नेता-कार्यकर्ता एकत्रित हुए। रेड़मा चौक को जाम कर दिया। वहां से रैली निकाली। शहर के हृदय स्थल छह मुहान पहुंचकर ट्रक व बांस का बलिया लगाकर छह तरफ से गुजरने वाली सड़कों को जाम कर दिया।
-------------------
पुलिस हिरासत में लिए गए दर्जनों प्रदर्शनकारी, रिहा
केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देश व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रविवार को विभिन्न संगठनों के नेता-कार्यकर्ता छह मुहान पर उग्र प्रदर्शन कर रहे थे। इसी बीच पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी संदीप गुप्ता व शहर थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा दलबल के साथ पहुंचे। उग्र प्रदर्शन कर रहे जामकर्ताओं से बातचीत की। जाम हटाने का आग्रह किया। बात नहीं बनी तो दर्जनों प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। शत्रुघ्न कुमार शत्रु समेत अन्य कई नेता-कार्यकर्ताओं ने पुलिस के जवान उठाकर थाना ले गए। हालांकि दोपहर बाद हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने छोड़ दिया।
--------------------
मजदूर संगठनों ने किया समर्थन
झारखंड क्रांति मंच के केंद्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्न कुमार शत्रु, एससी एसटी ओबीसी मॉनोरिटी एकता मंच के जिला संयोजक रवि पाल, भाकपा माले के राज्य कार्यकारिणी सदस्य रविद्र भुईंया, इप्टा के राज्य अध्यक्ष उपेंद्र मिश्रा, प्रेम प्रकाश, जन संग्राम मोर्चा के बृजनंदन मेहता, युगल पाल, आईसा की पलामू जिलाध्यक्ष दिव्या भगत, सचिव दानिश खान, झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के जिला संयोजक सरफराज आलम, भाकपा माले रेड स्टार के अनिल मिस्त्री, दिहाड़ी मजदूर यूनियन के गौतम, प्रगतिशील लेखक संघ के शब्बीर अहमद, बहुजन क्रांति मोर्चा के जिला संयोजक श्याम नारायण राम भुईंया, नूर मोहम्मद उर्फ तुल्लू, नेयाज अहमद, असगर हुसैन,मो शेर खां, इमामुद्दीन खां, तंजीमुल अंसार कमेटी के सदर अशफाक अहमद,सेराज अंसारी, नसीम अहमद, अधिवक्ता रामदेव प्रसाद यादव, समाजसेवी रामनाथ चंद्रवंशी, दिनेश यादव, बसपा के निरंजन राम व अशोक कुमार, निर्मला देवी,भीम छात्र नेता अनिल अंबेडकर समेत सैकड़ों संख्या में लोग मौजूद थे।