Move to Jagran APP

पति की लंबी आयु की कामना

हुसैनाबाद हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर मोहम्मदगंज व हुसैनाबाद की महिलाओं ने अखंड सुहाग की कामना के साथ वटवृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Jun 2019 05:40 PM (IST)Updated: Tue, 04 Jun 2019 06:39 AM (IST)
पति की लंबी आयु की कामना
पति की लंबी आयु की कामना

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र के हैदरनगर, मोहम्मदगंज व हुसैनाबाद की महिलाओं ने अखंड सुहाग की कामना के साथ वटवृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाए सैकड़ो की संख्या में अल सुबह से ही शहर सहित ग्रामीण इलाके के बट वृक्ष के समीप विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ब्राह्माण को दान-पुण्य कर अपने पति के दीर्घायु होने की कामना की। पौराणिक मान्यता यह है कि सती सावित्री ने अपने पति की मौत होने के बाद वट सावित्री की पूजा-अर्चना कर यमराज को प्राण वापस करने पर विवश कर दिया था। उसी समय से महिलाए अपने पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ उपवास रहकर   वटवृक्ष की पूजा-अर्चना करती है। पूजा-अर्चना करने वालो मे मुख्य रूप से गीता देवी, वैष्णवी पाठक, किरण देवी, कनकलता देवी, उर्मिला देवी, नीरा देवी, सविता देवी, शारदा भारती, रानी मंजु शर्मा, सोनी देवी, सरिता देवी, रिता देवी, इंदु देवी, सोशिनता देवी, उर्मिला देवी, उषा देवी, संध्या कश्यप, सीमा देवी सहित कई अन्य महिलाएं शामिल है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.