पांकी विधानसभा क्षेत्र में सौहार्द से मनी बकरीद
लेस्लीगंज : बकरीद का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का पैगाम देता है। इस त्योहार में एक-दूसरे को मदद के लिए लोग अपना हाथ बढ़ाते हैं।
लेस्लीगंज : पांकी विधानसभा के लेस्लीगंज,पांकी,तरहसी व मनातू प्रखंड में बुधवार को बकरीद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इधर पांकी विधायक देवेंद्र कुमार ¨सह उर्फ बिट़्टू ने कह कि बकरीद का त्योहार त्याग, कुर्बानी,आपसी प्रेम व भाईचारे का पैगाम देता है। इस त्योहार में एक-दूसरे को मदद के लिए लोग अपना हाथ बढ़ाते हैं। विधायक ¨सह बकरीद के मौके पर आयोजित मिलन समारोह में बोल रहे थे। वे पर बुधवार को लेस्लीगंज, पांकी, मनातू व तरहसी प्रखंड के विभिन्न गांवों के ईदगाह व मस्जिदों में जाकर लोगों को ईद-उल-अजहा की बधाई दी। बकरीद मिलन की शुरुआत पांकी मस्जिद चौक से की गई। यहां नमाज अदायगी के बाद सभी अकीदतमंदों से गले मिलकर बकरीद की बधाइयां और शुभकामनाएं दी। मौके पर मुसलमानों ने क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों एवं ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद नमाजियों ने अपने वतन अजीज ¨हदुस्तान विशेष रूप से बाढ़ की त्रासदी झेल रहे केरल के लोगों की हिफाजत के लिए दुआ मांगी। इधर बकरीद की शुभकामना देने वालों में विधायक के साथ मौके पर पांकी बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, पुलिस निरीक्षक जेपी ¨सह, थाना प्रभारी मनोज कुमार तिवारी, सदर अबुल हसन, मुखिया नेहाल अहमद, पकरिया पंचायत मुखिया दिलावर खान, अनुपम ¨सह, लव तिवारी, ¨रकू ¨सह आदि शामिल हैं।