Move to Jagran APP

सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़े जायेंगे सैकड़ों घर

विश्रामपुर : ब्रह्मोरिया मोड़ से लालगढ़ होते रेहला तक बनने वाली सड़क में सैकड़ों लोगों का घर व कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 05:40 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 05:40 PM (IST)
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़े जायेंगे सैकड़ों घर
सड़क चौड़ीकरण के नाम पर तोड़े जायेंगे सैकड़ों घर

विश्रामपुर : ब्रह्मोरिया मोड़ से लालगढ़ होते रेहला तक बनने वाली सड़क में सैकड़ों लोगों का घर व कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो रहा है। जिसे ले स्थानीय लोगों ने विरोध करते हुए रविवार को बरीगांवा मध्य विद्यालय के प्रांगण में बैठक की। जिसकी अध्यक्षता स्थानीय सुनील दुबे ने किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि सड़क निर्माण कार्य की जरूरत है, लेकिन चौड़ीकरण की जरूरत नहीं है। विभाग की ओर से निर्माण कराए जाने वाली सड़क के सर्वे कार्य बंद कमरे में बैठकर की गई है। जिन्हें स्पष्ट भौगोलिक जानकारी नहीं और ना ही स्थानीय लोगों को सर्वे कार्य की जानकारी भी दी गई। लोगों का कहना था कि पूर्व के सर्वे की रोड को नजरअंदाज करते हुए अधिकारियों के द्वारा नए रूप से कार्य किए गए। जिसमें सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे। साथ हीं सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि बर्बाद हो जाएगी। कई ऐसे लोगों का घर चौड़ीकरण में तोड़ी जाएगी जिनके पास घर बनाने के लिए कहीं अन्य और जमीन भी उपलब्ध नहीं। वे बेघर होकर सड़क पर आ जाएंगे। लोगों का कहना था कि यह क्षेत्र बहुसंख्य कृषि आधारित ग्रामीण क्षेत्र है। चौड़ीकरण के नाम इनकी जमीन छिन जाने से इनका जिविकोपार्जन भी छिन जायेगा। ऐसे में यह बेमौत मारे जाएंगे। लोगों ने कहा कि अगर जिला प्रशासन इस पर रोक लगाते हुए दोबारा सर्वे का कार्य कराएं। नहीं तो इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही जिला प्रशासन की होगी। विदित हो कि ब्रह्मोरिया मोड़ से बरीगांवाए सेमरी कलाए सेमरी खुर्दए लालगढ़ होते रेहला तक सड़क निर्माण का कार्य स्वीकृत किया गया है। जिसकी प्राक्कलन 82.90 करोड़ का है। जिसमें सड़क निर्माण सहित पुल-पुलिया का निर्माण व भूमिअधिग्रहण आदि शामिल है। यह पूर्व में आरईओ के अधीन पथ थी। जिसे पीडब्ल्यूडी को सौंपते हुए चौड़ीकरण व निर्माण का कार्य किया जाना है। जिसकी सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया। उनके साथ खाई और मौत वाली कहावतें सामने आ गई। बैठक में बलराम दुबे, विक्की दुबे, दीपक दुबे, कमलेश दुबे आमिर एस विश्वकर्मा विनोद दुबे मथुरा मांझी रसूल अंसारी युवराज दुबेए ब्रम्हदेव दुबे, सीताराम दुबे सहित कई लोग शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.