Move to Jagran APP

विरोधियों की आवाज दबा रही भाजपा सरकार : मरांडी

पाटन : जेवीएम सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को पाटन लोहिया चौक पहुंचे ।

By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Feb 2019 11:02 PM (IST)Updated: Tue, 05 Feb 2019 11:02 PM (IST)
विरोधियों की आवाज दबा रही भाजपा सरकार : मरांडी
विरोधियों की आवाज दबा रही भाजपा सरकार : मरांडी

पाटन : जेवीएम सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी मंगलवार को पाटन लोहिया चौक पहुंचे । यहां राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद जेवीएम कार्यालय पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मरांडी का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों के कारण जनता परेशान है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। कहा कि मोदी सरकार ईमानदार सरकार है तो राफेल पर चुप्पी क्यों साधे हुए है। बंगाल की स्थिति खराब करने में भाजपा का हाथ है। वहांभाजपा सरकार ने विरोधियों की आवाज दबाने की कोशिश की है। झारखंड में भ्रष्टाचार हावी है। न्यायपालिका जब मीडिया के समक्ष आ जाए तो समझ जाइए कि लोकतंत्र की क्या स्थिति है। झारखंड विकास मोर्चा भाजपा की लोकतंत्र विरोधी नीति का पुरजोर विरोध करता है। मरांडी मनातू कार्यक्रम में जाने के दौरान पाटन में पत्रकारों के बात कर रहे थे। मौके प्रभात भुइयां, नीलम देवी, सीता राम केसरी, राजीव प्रसाद मालाकार, चुनू दुबे, लव ¨सह आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.