जिम्मेदारी निभाने से नहीं होता डर का एहसास
विश्रामपुर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को लेकर लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद बाद सभी पुलिसकर्मियों की जिम्मेवारी बढ़ गई।
संवाद सूत्र, विश्रामपुर : कोरोना वायरस के खिलाफ जंग को लेकर लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद बाद सभी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी बढ़ गई। विधि व्यवस्था बनाए रखने व लॉकडाउन का अनुपालन कराने को लेकर सभी पुलिस पदाधिकारी दिन रात लगे हुए हैं। ये लोग बेखौफ होकर ड्यूटी कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान अधिकांश समय पुलिस अधिकारी व कर्मी क्षेत्रों में बने रहते हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर गुस्सा दिखाने की बजाए उनसे पूछते हैं क्या आपको घर से बाहर निकलना बहुत आवश्यक था। इस सवाल का जवाब देने के बजाय अधिक लोग पीछे मुड़ जाते हैं। अलग-अलग टुकड़ियों में बंटकर पुलिसकर्मी क्षेत्र की स्थिति की भी जानकारी ले रहे हैं। रेहला थाना प्रभारी कोयल नदी पुल के समीप बैरिकेडिग लगाकर लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है। विश्रामपुर, रेहला थाना सहित नावाडीह व नौगढ़ा ओपी जनसेवा में जुटे हैं। विश्रामपुर थाना प्रभारी श्री भगवान सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया संकट में है। ऐसे में सभी पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। कोरोना वायरस को लॉकडाउन का पालन कराकर ही हराया जा सकता है।