छात्र व समाज हित में काम कर रही अभाविप
सतबरवा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू विभाग का अभ्यास वर्ग बलवंत ¨सह नामधारी मेमोरियल इंटर कॉल
सतबरवा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलामू विभाग का अभ्यास वर्ग बलवंत ¨सह नामधारी मेमोरियल इंटर कॉलेज सतबरवा पलामू में शुरू किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के प्रांत संगठन मंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रथम वर्ग प्रांत संगठन मंत्री के द्वारा लिया गया। उन्होंने अभाविप के कार्य विस्तार पर प्रकाश डाला और बताया कि अभाविप छात्र संगठन होने के साथ साथ एक सामाजिक संगठन भी है। यह छात्र हित के साथ-साथ सामाज हित में भी कार्य करती है। अभाविप की स्थापना 1948 में हुई और तब से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार छात्र हित में काम कर रही है। अभाविप एक राष्ट्रवादी छात्र संगठन है जो राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका निभा रही है। देश की स्थिति परिस्थिति को देखते हुए अभाविप हमेशा देश विरोधी गतिविधियों का विरोध करती है। क्योंकि आजकल इसी देश के लोग देश को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं और अभाविप हमेशा इनका विरोध करती है। मौके पर शिवपूजन ¨सह, मुकेश, नीरज, विकास तिवारी, गुड़ु ¨सह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।