जागरण संवाददाता, मेदिनीनगर (पलामू): नामी गैंगस्टर अमन साहू को उसके गैंग के नेटवर्क से काटने के लिए मेदिनीनगर (पलामू) से दुमका जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बहुत ही गोपनीय तरीके से उसे मेदिनीनगर से दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया।
सूत्रों के अनुसार गृह विभाग के निर्देश पर कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के आतंक पर तीखी चोट की गई और उसे दुमका जेल में शिफ्ट कर दिया गया। सुरक्षा के तगड़े इंतजाम के बीच उसे दुमका जेल ले जाया गया। गुजरे कुछ माह में गैंगस्टर अमन साहू कई दफा इस जेल से उस जेल में किया जा चुका है। एक जेलर पर बम चलने के बाद भी उसे वहां से हटा सिमडेगा जेल शिफ्ट कर दिया गया था। कुछ दिन पहले एटीएस ने उसके 81 ठिकानों पर एक साथ रेड की थी। झारखंड के 8 जिलों में अमन साहू के गुर्गे, पनाहगारों और मददगारों को टटोला गया था। मेदिनीनगर जेल में रहने के दौरान यहां के जेल सुपरिटेंडेंट को भी लगातार धमकी दे रहा था। गुरुवार को गोपनीय तरीके से अमन साहू को दुमका जेल में शिफ्ट किया गया जयते। दुमका सेंट्रल जेल झारखंड के संथाल में है। वहां पर अमन साहू के गैंग का कोई असर नहीं है।