शराबी पति ने गला दबाकर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
पलामू में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Wed, 18 Dec 2019 01:32 PM (IST)Updated: Wed, 18 Dec 2019 01:46 PM (IST)
पलामू, जांस। पलामू जिला अंतर्गत पिपरा थाना क्षेत्र के भीतिहा गांव के रसही टोला में विजय राम ने अपनी 22 वर्षीया पत्नी प्रियंका देवी का गला दबा कर हत्या कर दी। यह मामला मंगलवार की रात का है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिये मेदिनीनगर भेज दिया। जबकि आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि विजय राम शराबी है। वह नशे की हालत में अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें