Move to Jagran APP

कृषि कानून के विरूद्ध किसानों में है आक्रोश

संवाद सूत्र विश्रामपुर (पलामू) विश्रामपुर नगर परिषद के भ्रष्टाचार व केंद्र सरकार के किसा

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 08:06 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2020 05:09 AM (IST)
कृषि कानून के विरूद्ध किसानों में है आक्रोश
कृषि कानून के विरूद्ध किसानों में है आक्रोश

संवाद सूत्र, विश्रामपुर (पलामू) : विश्रामपुर नगर परिषद के भ्रष्टाचार व केंद्र सरकार के किसान विरोधी बिल के खिलाफ स्थानीय प्रख्ड मुख्यालय में बुधवार को कांग्रेस ने एक दिनी धरना दिया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू पाठक उपस्थित थे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों के खिलाफ जिले के किसानों में अभूतपूर्व आक्रोश देखा जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के हस्ताक्षर अभियान को मिल रहे व्यापक समर्थन इसकी एक बानगी है। उन्होंने नगर परिषद व अंचल अधिकारी के मनमानी रवैये का विरोध किया। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.रामेश्वर उरांव लगातार जमीन संबंधी मामलों के निदान को ले पहल की है। इसमें मनमानी सहन नहीं की जाएगी। कार्यक्रम का नेतृत्व नगर परिषद के कांग्रेस नेता चंकी पांडेय व मनु पांडेय ने किया। अध्यक्षता नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज शुक्ला व संचालन रामचंद्र दीक्षित ने किया। बिट्टू ने कहा कि इस सरकार में सभी की काम निश्चित रूप से किया जाएगा। जनता का विश्वास को टूटने नहीं दिया जाएगा। मौके पर अमृत शुक्ला, विनोद तिवारी, विजय चौबे, शमीम अहमद राईन, सुधीर कुमार चौबे, ईश्वरी प्रसाद सिंह, पूर्णिमा पांडे, गामा चौबे, अजय पांडे, जितेंद्र कमलापुरी, अजय साहू, ऋतुराज अग्रवाल, तन्मय राज पांडे, शैलेश कुमार, डा. इलियास अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, छोटू सिंह, कपिल देव शुक्ला, कामेश्वर मांझी, सतीश चौबे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.