Move to Jagran APP

जिले में भाजपा शुरू करेगी मन की बात मोदी के साथ अभियान

भाजपा नेतृत्व के निर्देश के आलोक में जिले में मंगलवार से मन की बात, मोदी के साथ अभियान शुरू किया गया है। फरवरी माह के अंत तक चलने वाले इस अभियान के दौरान शहर व प्रखंड मुख्यालयों में मेंबर सुझाव पेटी रखे जायेंगे। इसमें एक पत्रक भी होगा, जिसमें आम लोग किसान, युवा व महिलाओं द्वारा समावेशी, सुशासन, अर्थव्यवस्था, आधारभूति संरचना, शिक्षा, कौशल विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति, सांस्कृतिक धरोहर व वर्किंग क्लास जैसे ¨बदुओं पर अपना विचार लिखकर डालेंगे। इसके आधार पर भाजपा राष्ट्र की भविष्य की रूपरेखा तैयार करेगी। इतना ही नहीं आने वाले पांच वर्षों के लिए कार्य एजेंडा बनाने में विचारों से मदद ली जाएगी। यह जानकारी भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने दी है। वे मंगलवार परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि यह अभियान आमजनों की उम्मीदों व सुझावों को एकत्रित करने का प्रयास है। यह हरेक भारतीय के लिए भविष्य का भारत बनाने का

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Feb 2019 06:54 PM (IST)Updated: Tue, 19 Feb 2019 06:54 PM (IST)
जिले में भाजपा शुरू करेगी मन की बात मोदी के साथ अभियान
जिले में भाजपा शुरू करेगी मन की बात मोदी के साथ अभियान

मेदिनीनगर: भाजपा नेतृत्व के निर्देश के आलोक में जिले में मंगलवार से मन की बात, मोदी के साथ अभियान शुरू किया गया है। फरवरी माह के अंत तक चलने वाले इस अभियान के दौरान शहर व प्रखंड मुख्यालयों में मेंबर सुझाव पेटी रखे जायेंगे। इसमें एक पत्रक भी होगा, जिसमें आम लोग किसान, युवा व महिलाओं द्वारा समावेशी, सुशासन, अर्थव्यवस्था, आधारभूति संरचना, शिक्षा, कौशल विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति, सांस्कृतिक धरोहर व वर्किंग क्लास जैसे ¨बदुओं पर अपना विचार लिखकर डालेंगे। इसके आधार पर भाजपा राष्ट्र की भविष्य की रूपरेखा तैयार करेगी। इतना ही नहीं आने वाले पांच वर्षों के लिए कार्य एजेंडा बनाने में विचारों से मदद ली जाएगी। यह जानकारी भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय ने दी है। वे मंगलवार परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। कहा कि यह अभियान आमजनों की उम्मीदों व सुझावों को एकत्रित करने का प्रयास है। यह हरेक भारतीय के लिए भविष्य का भारत बनाने का अभियान है। इसके तहत लोग आने वाली सरकार को अपनी अपेक्षा व सुझाव पत्र पेटी के माध्यम से दे सकते हैं। बताया कि आमजन अपना सुझाव 6557171717 नंबर पर मिस कॉल कर या भारत की मन की बात के साईट सहित फेसबुक व ट्विटर पर भी दे सकते हैं। भाजपा के वरीय नेता श्यामनारायण दूबे ने कहा कि आमलोगों के सुझाव से सरकार लोकतंत्र में जनभावना के साथ विकास व जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहती है। प्रदेश मंत्री मनोज ¨सह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी आमजन, विषय विशेषज्ञ, फोकस समूह व प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क कर देश को मजबूत करने के साथ-साथ विकसित राष्ट्र बनाने के राह पर अग्रसर हैं। वरीय नेता परशुराम ओझा ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों से मन की बात कर उनकी अपेक्षा अनुरूप कार्य करने को तत्पर हैं। मौके पर विपिन बिहारी ¨सह, अमलेश्वर दूबे, विजयानंद पाठक, उपेन्द्र ¨सह, शिवकुमार मिश्रा, धर्मेंद्र उपाध्याय, संजय पांडेय, राजेश गुप्ता, अभिमन्यु तिवारी, प्रियरंजन कुमार, गुड्डू खान, अनुज त्रिपाठी, रामनाथ चंद्रवंशी, दिनेश दूबे, सुनील मिश्रा, रूपा ¨सह, मनोरमा देवी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.