तीन मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 17 मवेशी मुक्त
सतबरवा : सतबरवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात दुबियाखाड़ आजाद घाट के पास तस्करी के लिए 17 मवेशी को ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
सतबरवा : सतबरवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात दुबियाखाड़ आजाद घाट के पास तस्करी के लिए 17 मवेशी को ले जा रहे तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी राणा जंग बहादुर ¨सह ने बताया कि गश्ती के लिए पुलिस निकली थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली की कई लोग तस्करी के लिए मवेशी ले जा रहे हैं। इस आधार पर आजाद घाट के पास सभी को स्थल पर मवेशी के साथ रोकर दबोच लिया गया। मुक्त कराए गए मवेशियों में 7 गाय व 10 बैल शामिल हैं। पकड़े गए तस्करों में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के करमा गांव निवासी मकबूल अंसारी, असलम अंसारी व रेयाज अंसारी शामिल हैं। इन तीनों के अलावे सदीक अंसारी, लोहरा अंसारी, रफीक अंसारी, हैदर अंसारी, गुडू अंसारी, जाबो अंसारी, सुल्तान मियां व तबारक अंसारी के खिलाफ पशु क्रूरता व गोहत्या के तहत एफआइआर दर्ज किया गया है। ये सभी सभी सतबरवा प्रखंड के करमा गांव निवासी हैं। सतबरवा थाना प्रभारी ¨सह ने बताया कि तत्काल गिरफ्तार तीनों लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताते चलें कि इससे पूर्व में भी कई बार मवेशी को मुक्त कराया चुका है।