कल परिणय सूत्र में बंधेंगे 11 जोड़े
विश्रामपुर विश्रामपुर विस क्षेत्र में पहली बार आदर्श सामूहिक विवाह आगामी चार जून को होना है। चार जून को 11
विश्रामपुर : विश्रामपुर विस क्षेत्र में पहली बार आदर्श सामूहिक विवाह आगामी चार जून को होना है। चार जून को 11 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। सामूहिक विवाह समारोह की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। विदित हो कि वरीय झामुमो नेता सह युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह अपने निजी खर्च से क्षेत्र के 11 गरीब बेटियों की शादी करा रहे है। रविवार को रेहला जे बी उच्च विद्यालय परिसर में अभिमन्यु सिंह ने झामुमो नेताओं-कार्यकर्ताओं व अपने समर्थकों के साथ एक बैठक की। बैठक में शादी समारोह के तैयारी की समीक्षा हुयी। समारोह के सफल व भव्य आयोजन हेतु रणनीति भी बनी। शादी समारोह के कार्यों का बंटवारा कार्यकर्ताओं के बीच किया गया। सबको अपनी-अपनी जिम्मेवारी निभाने को कहा गया। बैठक के बाद अभिमन्यु सिंह ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बात की। उन्होंने बैठक में हुये निर्णयों की जानकारी दी। बताया कि शादी समारोह का स्थल बदला गया है। अब शादी समारोह का स्थल बी मोड़ विद्युत कॉलोनी के सामने रखा गया है। विश्रामपुर के ऐतिहासिक पंचमुखी मंदिर परिसर से बारात निकलेगा। समारोह आयोजन स्थल के द्वार पर द्वारपूजा लगेगाश्री सिंह ने बताया कि चार जून के सुबह सात बजे से कार्यक्रम शुरू होगा जो शाम सात बजे तक चलेगा। श्री सिंह ने बताया कि बारातियो के मनोरंजन के लिए बेहतर प्रबंध किए गए है। बॉलीबुड की स्टार गायिका मेघा श्रीराम डाल्टन व भोजपुरी के स्टार गायक अरविद अकेला उर्फ कल्लू अपने-अपने गायिकी का जलवा बिखेरेंगे। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि बेटियां घर की बोझ नही बल्कि घर की लक्ष्मी है। हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की हर गरीब बेटी का शादी वे खुद कराएंगे मौके पर भूषण बिहारी चौबे,एनामुल ह़क गुड्डू,संजू सिंह,राजेश गुप्ता,मंगल गुप्ता,राहुल दुबे,ददई ठाकुर,बिनोद कुमार विश्वकर्मा,सतीश केशरी सहित कई लोग मौजूद थे।