योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया
कांग्रेस की केंद्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पुराना डीसी आफिस के समीप यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया।
जागरण संवाददाता, पाकुड़ : कांग्रेस की केंद्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने पुराना डीसी आफिस के समीप यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। योगी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष उदय लखमानी ने कहा कि प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करना गैर संवैधानिक है। यूपी में काला कानून चल रहा है। गुंडों का राज है। उन्होंने कहा कि यूपी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। प्रियंका गांधी को गिरफ्तार करने से यूपी सरकार की किरकिरी हो रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद, प्रमोद डोकानिया, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, सोशल मीडिया समन्वयक नलिन मिश्रा, जोएल मुर्मू, असलम, कृष्णा यादव, विवेक गोस्वामी, कौशर आलम, आबिद अंसारी, अमीर हमजा, अवधेश झा, अफजल हुसैन, असद सहित अन्य उपस्थित थे।