विस क्षेत्र में होगा कार्यकर्ता सम्मेलन
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): झारखंड विकास मोर्चा के प्रखण्ड इकाई की बैठक मंगलवार को डाक बं
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): झारखंड विकास मोर्चा के प्रखण्ड इकाई की बैठक मंगलवार को डाक बंगला परिसर में प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्रनाथ मुर्मू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष अमृत पाण्डे ने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में प्रत्येक गांव में कार्यकर्ता बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा आगामी 23 फरवरी को लिट्टीपाड़ा विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी व केंद्रीय महासचिव प्रदीप यादव भाग लेंगे। इसलिए क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी देने के लिए प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला महासचिव मंगल हांसदा, ताला बास्की, निर्मल टुडू, बाबूजी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।