Move to Jagran APP

महिला अधिकारों की दी जानकारी

फोटो नंबर 12 पीकेआर 01 में संवाद सहयोगी, पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के आलूबेड़

By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 07:27 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 07:27 PM (IST)
महिला अधिकारों की दी जानकारी
महिला अधिकारों की दी जानकारी

फोटो नंबर 12 पीकेआर 01 में

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, पाकुड़: जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के आलूबेड़ा पंचायत भवन में नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से स्वामी विवेकानंद क्लब आलूबेड़ा की ओर से शिक्षण प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत की मुखिया दुलारी मरांडी, जेएसएलपीएस के पीआरपी मनोज कुमार ठाकुर, बीएपी सुचिता माल, नेहुरू युवा केंद्र संगठन के सहायक प्रभारी गिरिजानंद रत्नाकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। केंद्र के सहायक प्रभारी ने कहा कि महिला जागरूक होंगी, तभी समाज का विकास संभव होगा। महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे बीच सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शारीरिक सहित अन्य सभी छोटी-बड़ी समस्याएं छुपी हुए हैं। इन सभी समस्याओं को हमलोगों को संगठन बनाकर समाप्त करना होगा। कार्यक्रम के दौरान मौजूद अतिथियों की ओर से महिलाओं को मिलने वाले अधिकार के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में काफी संख्या में गांव के महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए स्वामी विवेकांनद युवती क्लब के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष की अहम भूमिका रही।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.