Move to Jagran APP

भोजन बनाने के दौरान महिला झुलसी, मौत

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) थाना क्षेत्र के बड़ा खंभी गांव में शुक्रवार की रात खाना बनाने के दौरा

By JagranEdited By: Published: Sat, 09 Nov 2019 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 10 Nov 2019 06:29 AM (IST)
भोजन बनाने के दौरान महिला झुलसी, मौत
भोजन बनाने के दौरान महिला झुलसी, मौत

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) : थाना क्षेत्र के बड़ा खंभी गांव में शुक्रवार की रात खाना बनाने के दौरान पौलुस मालतो की पत्नी मालोती मालतो आग से पूरी तरह झुलस गई। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। पौलुस मालतो पहाड़िया बटालियन में हजारीबाग में पदस्थापित हैं। महिला की सास ने थाना में यूडी केस दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

loksabha election banner

पुलिस ने बताया कि मालोती घर पर खाना बना रही थी। इसी बीच ढिबरी से उसकी साड़ी में आग लग गई। कुछ देर बाद महिला के पूरे शरीर में आग लग गई। महिला ने आग से बचने के लिए काफी प्रयास किया। इस दौरान घर के छप्पर में भी आग लग गई। घर पर किसी के नहीं रहने के कारण महिला घर पर ही तड़पती रही। इसके बाद उसने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी सुमन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला की सास ने मामला दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.