विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकुड़: BF संग घूम रही मह‍िला से सामूहिक दुष्‍कर्म, आधा दर्जन से अधि‍क युवकों ने की दरिंदगी; प्रेमी भी फरार

By Jagran NewsEdited By: Prateek Jain
Published: Mon, 24 Jul 2023 04:34 PM (IST)

Gang Misdeed With A Woman In Pakur थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट फुटबॉल मैदान के पास स्थित पेड़ ...और पढ़ें

पाकुड़: BF संग घूम रही मह‍िला से सामूहिक दुष्‍कर्म, आधा दर्जन से अधि‍क युवकों ने की दरिंदगी; प्रेमी भी फरार
पाकुड़: BF संग घूम रही मह‍िला से सामूहिक दुष्‍कर्म, आधा दर्जन से अधि‍क युवकों ने की दरिंदगी; प्रेमी भी फरार

HighLights

  1. दिल्ली में काम करने गई थी युवती, एक सप्ताह पहले घर वापस लौटी है महिला
  2. महेशपुर से प्रेमी के साथ अमड़ापाड़ा आई थी युवती, आठ-दस युवकों ने किया दुष्कर्म
  3. दुष्कर्म के बाद बेहोश हो गई थी युवती, पुलिस कर रही मामले की जांच

संवाद सूत्र, अमड़ापाड़ा (पाकुड़): थाना क्षेत्र के एक गांव के निकट फुटबॉल मैदान के पास स्थित पेड़ के नीचे आठ-दस युवकों ने मिलकर रविवार की देर रात 36 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद महिला बेहोश हो गई। इसके बाद सभी युवक वहां से भाग निकले।

दुष्कर्म के समय पीड़िता का मोबाइल छीन लिया गया। सोमवार की अल सुबह होश आने के बाद महिला पाडेरकोला चौक पहुंची। यहां महिला ने कुछ लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

एक हफ्ते पहले दिल्‍ली से लौटी है महिला

ग्रामीणों की मदद से महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। एक सप्ताह पूर्व ही दिल्ली से वापस लौटी थी। वह अपने प्रेमी के साथ रविवार की देर शाम अमड़ापाड़ा पहुंची थी। पुलिस मोबाइल की सीडीआर निकालने में जुटी है।

एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, पुलिस निरीक्षक उमाशंकर, एसआई प्रेमचंद भगत, जलधर हेम्ब्रम, लिट्टीपाड़ा थाना प्रभारी अरुणिमा बागे, महेशपुर थाना प्रभारी आनंद पंडित, एसआई मुकुल भगत पीड़िता के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। मामला दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।

महिला ने सुनाई आपबीती

पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली में काम करती है। एक सप्ताह पूर्व वह घर लौटी थी। रविवार की शाम वह अपने प्रेमी के साथ बाइक में बैठकर अमड़ापाड़ा आई थी। वह करीब छह महीने से अपने प्रेमी से मोबाइल पर बातचीत करती रही। पीड़िता ने बताया कि अमड़ापाड़ा पहुंचने पर प्रेमी ने एक मिठाई दुकान से मिठाई खरीदी।

इसके बाद उसे एक फुटबॉल मैदान के पास लेकर गया। वहां पूर्व से घात लगाए बैठे आठ-दस युवक महिला को पकड़कर एक पेड़ के पास ले गए। जहां सभी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला बेहोश हो गई। पीड़िता को सोमवार की अल सुबह होश आया। पीड़िता ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि वह अपने प्रेमी का नाम नहीं जानती है। पीड़िता अपने प्रेमी का नाम सिर्फ हेम्ब्रम जानती है। घटना के बाद प्रेमी भी फरार हो गया। एसडीपीओ ने पीड़िता के साथ मिठाई दुकान पहुंचकर दुकानदार से पूछताछ की।

महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। महिला अपने प्रेमी का नाम नहीं बता पा रही है। शीघ्र ही इस घटना में शामिल सभी आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा। - अजीत कुमार विमल, एसडीपीओ, पाकुड़