Move to Jagran APP

लिट्टीपाड़ा के खजूर पत्ते की चटाई की विदेश भेजेंगे

अमड़ापाड़ा/लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) लिट्टीपाड़ा के सिदो-कान्हू चौक पर शनिवार को जन आशीर्वा

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 07:51 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:39 AM (IST)
लिट्टीपाड़ा के खजूर पत्ते की चटाई की विदेश भेजेंगे
लिट्टीपाड़ा के खजूर पत्ते की चटाई की विदेश भेजेंगे

अमड़ापाड़ा/लिट्टीपाड़ा (पाकुड़): लिट्टीपाड़ा के सिदो-कान्हू चौक पर शनिवार को जन आशीर्वाद यात्रा के तहत आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सोरेन परिवार ने पूरे राज्य में एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर 300 एकड़ जमीन खरीदी है। साहिबगंज, पाकुड़, पाकुड़िया में भी इन लोगों ने जमीन हथिया रखा है। उन्होंने कहा देश के मानचित्र में लिट्टीपाड़ा विधानसभा सबसे पिछड़ा है। अब यहां बदलाव की लहर है। यहां खजूर के पेड़ के पत्ते से चटाई बनाकर विदेशों में सप्लाई की जाएगी। उन्होंने कहा संथाल के विकास का बाधक यहां के छोटे अधिकारी वर्ग व झारखंड मुक्ति मोर्चा के बिचौलिये हैं।

loksabha election banner

कहा कि झारखंड नामधारी पार्टी नहीं चाहती है कि गरीब आदिवासी का बेटा-बेटी पढ़े लिखे और आगे बढ़े। मुख्यमंत्री ने कहा यहां एक परिवार ने 40 साल तक शासन कर गरीब आदिवासियों का लूटने का काम किया। इस बार यहां का विधायक भाजपा का कोई युवा होगा। पिछले पांच साल में यहां की जनता यह समझ चुकी है कि भाजपा की सरकार ही लिट्टीपाड़ा की भाग्य बदल सकती है। यहां भाजपा के सांसद व विधायक नहीं रहने के बाद भी उनकी सरकार ने 217 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना स्वीकृत दी है। इसके पूर्व अमड़ापाड़ा में मुख्यमंत्री ने झामुमो पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने झामुमो को झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी बताया।

मुख्यमंत्री ने गिनाई उपलब्धियां

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने पहाड़िया को विकास पथ पर अग्रसर करने के लिए दो पहाड़िया बटालियन बनाया। डाकिया योजना के माध्यम से प्रत्येक परिवार को घर घर 35 किलोग्राम अनाज पहुंचाया जा रहा है। नौजवान युवकों के लिए प्रत्येक प्रखंड में स्कील डेवलपमेंट कार्यालय खोला जाएगा। आधार कार्ड की भांति अब आयुष्मान भारत का गोल्डेन हेल्थ कार्ड प्रज्ञा केंद्र में मुफ्त में बनाया जाएगा। अगर ऑपरेटर रुपया लेगा उसे सीधे पाकुड़ जेल भेज दिया जाएगा। जन आशीर्वाद यात्रा को मंत्री लुईस मरांडी व दुमका लोकसभा के सांसद सुनील सोरेन ने भी संबोधित किया।

विकास में किसी के साथ भेदभाव नहीं

अमड़ापाड़ा: शनिवार को जोहार जन आशीर्वाद यात्रा पाकुड़ से अमड़ापाड़ा पहुंची। जहां मुख्यमंत्री रघुवर दास का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने पांच साल में किये गए कार्य को लेकर लोगों के आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि झामुमो का मतलब झारखंड मुक्ति मोर्चा नहीं बल्कि झारखंड मुद्रा मोचन पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जो देश को विकास की ओर ले जा सकती है । इस विधानसभा में ना ही बीजेपी का विधायक है और ना ही इस क्षेत्र से बीजेपी का सांसद है। इसके बावजूद इस क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा सरकार कृति संकल्प है।

सुरक्षा का था पुख्ता इंतजाम

मुख्यमंत्री के जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम स्थल के समीप पुलिस बल की बडे़ पैमाने पर तैनाती की गई थी। उपायुक्त कुलदीप चौधरी, एसपी राजीव रंजन सहित जिले के सभी वरीय अधिकारी व्यवस्था में लगे रहे।

ये थे मौजूद

जन आर्शीवाद यात्रा के दौरान कल्याण मंत्री लुईस मरांडी, रांची के सांसद संजय सेठ, जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, जिप अध्यक्ष बाबूधन मुर्मू, पूर्व मंत्री हेमलाल मुर्मू, पूर्व सांसद सोम मरांडी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बबलू भगत, अनुग्रहित प्रसाद साह, दानियल किस्कू, साहेब हांसदा, अनिल पहाड़िया, सुनील पहाड़िया, निर्मला टुडू, रंजन मरांडी, प्रदीप राय, सरोज मंडल, गोपाल पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.