जलसंकट से निजात के लिए पानी बचाना जरूरी
पाकुड़ वर्षा जल संरक्षण अभियान के तहत सोमवार को दैनिक जागरण की टीम वार्ड संख्या 6 कुड
पाकुड़ : वर्षा जल संरक्षण अभियान के तहत सोमवार को दैनिक जागरण की टीम वार्ड संख्या 6, कुड़ापाड़ा पहुंची। यहां कुड़ापाड़ा स्थित श्री श्री 108 शिव मंदिर के निकट जल संसद का आयोजन किया गया। इसमें शामिल लोगों को जल संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से वर्षा जल बचाने की अपील भी की गई। लोगों ने भी स्वीकार किया कि जल संचयन नहीं होने के कारण जल स्तर काफी नीचे चला गया है।
दैनिक जागरण द्वारा आयोजित जल संसद कार्यक्रम को लेकर वार्ड वासियों में काफी उत्साह देखा गया। वार्ड पार्षद अरुण कुमार सरदार ने लोगों को पानी के महत्व को बताया। पार्षद ने कहा कि जलस्तर को सही सलामत रखने के लिए हमलोगों को जागरूक होना होगा। अक्सर देखा जा रहा है कि वर्षा जल बेकार बहकर खेतों में चला जाता है। उसे सहेज कर रखने से जलस्तर बना रहेगा। आने वाले दिनों में पानी के लिए तरसना नहीं पड़ेगा। पार्षद ने अपने-अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वर्षा जल संचयन करने से ही जल संकट से निजात मिल सकेगी।
वार्ड पार्षद ने कहा कि घर बनाते समय रेन वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम अवश्य बनाएं। रेन वाटर हार्वेस्टिग
रहने से नगर परिषद जुर्माना की कार्रवाई नहीं करेगी। जल संसद कार्यक्रम में सुचित्रा प्रमाणिक, सुजाता सरदार, पालीवाला दासी, टिकू सरदार आदि शामिल हुए।
रेन वाटर हार्वेस्टिग लगाने का संकल्प
कुड़ापाड़ा के आठ लोगों ने इसी बरसात में रेन वाटर हार्वेस्टिग लगाने का संकल्प लिया है।
इसमें अंता सरदार, बिपु सरदार, रीना साहा, वंदना सरदार, पतानीवाला दासी, मोनिका सरदार, सुखचंद सरकार व टिकू सरदार हैं। महिलाओं ने कहा कि दैनिक जागरण ने अच्छी पहल शुरू की है। इससे जागरुकता आएगी। वर्षा जल संचय के लिए जागरुकता जरुरी है।