वैक्सीन लेने का तैयार रहे ग्राम प्रधान
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) सभी ग्राम प्रधानों को फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में चिह्नित किये ग
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): सभी ग्राम प्रधानों को फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में चिह्नित किये गए हैं। संबंधित ग्राम प्रधान कोविड-19 का दूसरे फेज का वैक्सीन लेने के लिए तैयार रहें। यह जानकारी गुरुवार को सीओ रितेश जायसवाल ने प्रधानों के साथ बैठक में दी। सीओ ने बताया कि महेशपुर अंचल के कुल 199 ग्राम प्रधानों का कोविड-19 के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया है। इसमें 160 ग्राम प्रधानों ने कोविड-19 का पहला डोज का टीका ले लिया है। वैसे ग्राम प्रधानों को दूसरे डोज का टीका लेने के लिए बैठक में निर्देशित किया गया। साथ ही प्रथम डोज के टीका लेने से छूटे ग्राम प्रधानों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए निर्देशित किया गया कि वे जल्द से जल्द पहले डोज का टिका लगवा ले। मौके पर ग्राम प्रधान कमलाकांत मुर्मू , जितेंद्र मुर्मू कार्यालय सहायक विमल बास्की सहित ग्राम प्रधान उपस्थित थे।