वाहन जांच अभियान से चालकों में हड़कंप
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर बुधवार क
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Sep 2018 05:53 PM (IST)Updated: Wed, 12 Sep 2018 05:53 PM (IST)
संवाद सूत्र, पाकुड़िया (पाकुड़) : पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर बुधवार को
पाकुड़िया-महेशपुर सड़क स्थित तालवा चौक पर पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इससे चालकों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी धनपति लोहरा ने दर्जनों दो पहिया बाइक को रोककर कागजातों की जांच की। चालकों के हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि बिना कागजात के बाइक को जब्त किया जाएगा। बिना हेलमेट पहनकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें