उत्पादन बढ़ाने को खेती में करें तकनीक का प्रयोग
Technique. वैज्ञानिकों ने बताया कि वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने पर फसल का उत्पादन अच्छा होगा।
By Edited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 08:06 PM (IST)Updated: Mon, 21 Jan 2019 02:21 PM (IST)
संवाद सूत्र, अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में शनिवार को कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से कृषक वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार व डॉ. विनोद कुमार ने किया।
कार्यक्रम में कुल 40 किसानों ने भाग लिया। वैज्ञानिकों ने कृषक वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम के उद्देश्यों को बताया। किसानों ने फसल उत्पादन से संबंधित विभिन्न समस्याओं को रखा। वैज्ञानिकों ने समस्या का समाधान बताया।
वैज्ञानिकों ने बताया कि वैज्ञानिक तकनीक से खेती करने पर फसल का उत्पादन अच्छा होगा। किसानों की आय बढ़ेगी। इस मौके पर एटीएम लारेंस मालतो सहित अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें