गजब की दबंगई!...2 सगी बहनों को कर रहा था परेशान, महिला ने छेड़खानी का किया विरोध तो नंगा कर पीटा
पाकुड़ में बीते 24 मई को ऐसी दो घटनाएं सामने आई हैं जो यहां महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करता है। एक में युवक ने दो सगी बहनों को करीब डेढ़ साल से परेशान कर रखा है और दूसरे में एक महिला संग छेड़खानी कर उसे निर्वस्त्र किया गया।
HighLights
- पाकुड़ से एक ही दिन दो शर्मनाक घटनाएं सामने आईं
- एक में युवक ने सगी बहनों को छेड़ा
- दूसरे में महिला संग छेड़खानी के बाद उसे निर्वस्त्र किया गया
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़)। प्रखंड मुख्यालय के तिवारी पाड़ा निवासी मनीष तिवारी ने एक मुहल्ले के सगी बहनों के साथ छेड़खानी करते हुए गाली-गलोज की। मनीष के विरुद्ध शुक्रवार को प्राथमिकी कराई गई है।
डेढ़ साल से युवक बहनों को कर रहा है परेशान
सगी बहनों ने बताया कि आरोपित मनीष करीब डेढ़ वर्ष से जान से मारने की धमकी दे रहा है। 24 मई की शाम करीब साढ़े सात बजे आरोपित उसके पिता के घर में घुसने की कोशिश भी की थी।आरोपित ने पूर्व में भी दोनों बहनों के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया था, परंतु पड़ोसी एवं रिश्तेदारों की मदद से दोनों बहनें बच गई थीं।
दुश्मनी मां के साथ बदला बहनों से
सगी बहनों ने बताया कि आरोपित मनीष तिवारी की उसके मां के साथ दुश्मनी है। जिस कारण उसके मां एवं पिता को भी जान मारने की धमकी देता रहता है।
बहनों ने बताया कि आरोपित ड्रग्स का कारोबार करता है तथा अवैध तरीके से हथियार भी रखता है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि दोनों बहनों के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
छेड़खानी के बाद महिला को निर्वस्त्र किया
इसके अलावा, रदीपुर ओपी के एक गांव में बीते 24 मई को असमाउल शेख ने महिला के साथ छेड़खानी कर उसकी पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, महिला को निर्वस्त्र भी कर दिया।
पीड़िता ने असमाउल के विरुद्ध गुरुवार की देर शाम प्राथमिकी कराई है। पीड़िता ने बताया कि घटना के दिन वह अपने घर के सामने पोखर में बर्तन धोने गई थी। तालाब आरोपित असमाउल शेख का है।
दींं गंदी गालियां, महिला की खूब की पिटाई
इस दौरान आरोपित तालाब पहुंचा और महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के विरोध करने पर उसे धक्का मार दिया। गंदी-गंदी गालियां दीं। पिटाई करने लगा।
आरोपित ने पीड़िता के सास की भी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि पीड़िता ने मारपीट व छेड़खानी की प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।