Move to Jagran APP

बंद पत्थर खदान में गिरे दो मासूम, मौत

पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के पतरापाड़ा गांव में खेलने के क्रम में दो मासूम बंद पत्थर खदान में ि

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Sep 2019 12:59 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 06:38 AM (IST)
बंद पत्थर खदान में गिरे दो मासूम, मौत
बंद पत्थर खदान में गिरे दो मासूम, मौत

पाकुड़ : नगर थाना क्षेत्र के पतरापाड़ा गांव में खेलने के क्रम में दो मासूम बंद पत्थर खदान में गिर पड़े। इससे दोनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार की देर शाम की है। घटना के बाद गांव में मातम छा गया। मृतक प्रीति कुमारी (02) व कृष्ण कुमार (ढाई वर्ष) के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गुरुवार को भी गांव में मातम छाया रहा।

loksabha election banner

बंद पत्थर खदान घर से बिल्कुल सटा हुआ है। परिजनों ने बताया कि प्रीति व कृष्ण कुमार दोनों बंद पत्थर खदान के आसपास खेल रहे थे। तभी प्रीति कुमारी अचानक पत्थर खदान में गिर पड़ी। वह पानी में डूबने लगी। तभी कृष्ण कुमार उसे बचाने के चक्कर में स्वयं खदान में डूब गया। दोनों मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। प्रीति कुमार के पिता प्रदेश रविदास व कृष्ण कुमार की मां गंगा देवी ने बताया कि जिस समय घटना हुई उस समय वे लोग काम में व्यस्त थे। घटना के करीब एक घंटा बाद परिजनों को पता चला। तब तक सबकुछ समाप्त हो चुका था। ग्रामीणों ने दोनों मासूमों के शव को बाहर निकाला। शव को देखते ही दोनों के माता-पिता बेहोश होने लगे। ग्रामीणों व आसपास के लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया।

गंगा देवी का बुझ गया चिराग

कृष्ण कुमार गंगा देवी का इकलौता पुत्र था। घटना के बाद गंगा बार-बार बेहोश हो जा रही थी। कृष्ण कुमार की मौत के बाद गंगा देवी का चिराग ही बुझ गया। गंगा माथा पटक रही थी। उसे घटना के बारे में काफी देर बाद पता चला। वह बार-बार यह कहकर रो रही थी कि अब दुनिया में उसका कुछ भी नहीं रहा। गंगा देवी की चित्कार सुन हर किसी की आंखें नम हो गई थी। हर किसी के आंखों में आंसू भर आए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.