पत्नी को फोन पर दिया तलाक, एफआइआर
मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा निवासी पलवी बीबी को उनके पति बंगाल मुरारई थाना क्षेत्र के काही नगर गांव निवासी दिलदार शेख ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को अपने पति दिलदार शेख के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जागरण संवाददाता, पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा निवासी पलवी बीबी को उनके पति बंगाल मुरारई थाना क्षेत्र के काही नगर गांव निवासी दिलदार शेख ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को अपने पति दिलदार शेख के खिलाफ मामला दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी की रही है। दंपती के बीच पिछले कुछ महीने से अंदरुनी विवाद चल रहा था।
थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता का मायके मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र के चेंगाडांगा है। विवाद के कारण महिला पिछले दो-तीन माह से अपनी मायके में ही रहती थी। पीड़िता की शादी वर्ष 2017 में बगाल मुरारई थाना क्षेत्र के काहीनगर गांव में हुई थी। दोनों का करीब छह माह का बेटा भी है। दो-तीन माह पहले महिला बच्चे को लेकर इलाज के लिए रामपुरहाट गई थी। वहां उनका पति दिलदार भी आया था। रामपुरहाट में महिला ने अपने पति से भरण-पोषण की व्यवस्था करने की बात कही। इसी बात को लेकर दंपती के बीच रामपुरहाट में भी विवाद हुआ। 30 सितंबर 2019 को दिलदार ने अपनी पत्नी को फोन पर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद महिला समझौता के लिए काफी प्रयास की, परंतु समझौता नहीं हो सका। इसके बाद महिला पुलिस के शरण में गई। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।