शोकसभा में झामुमो नेता को दी गई श्रद्धांजलि
शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से इमानुएल मुर्मू का निधन हो गया था। शनिवार को दिवंगत नेता के शव को झामुमो प्रखंड कार्यालय लाया गया।
पाकुडि़या : झारखंड आंदोलनकारी व झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी के सदस्य इमानुएल मुर्मू के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए शनिवार को उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं व सगे संबंधियों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार को हृदय गति रुक जाने से इमानुएल मुर्मू का निधन हो गया था। शनिवार को दिवंगत नेता के शव को झामुमो प्रखंड कार्यालय लाया गया। यहां महेशपुर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, सांसद विजय हांसदा, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, आदिवासी वरिष्ठ नागरिक सह पेंशनर समाज के शिवधन हेंब्रम, शिवरतन हांसदा, महतो मुर्मू, भवेश मुर्मू, हाबिला मुर्मू, बाबलु मुर्मू, समियल मुर्मू, मांदर टुडू, शंकर किस्कु, गैब्रियल हेंब्रम सहित बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि दी। शव का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया।