प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शुक्रवार को लघु सिचाई विभ
By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 06:22 PM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 06:22 PM (IST)
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शुक्रवार को लघु सिचाई विभाग की ओर से छठी लघु सिचाई गणना कार्य हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के सहायक अभियंता भूतनाथ रजत ने की। लघु सिचाई विभाग की ओर से प्रखंड में उपलब्ध सिचाई साधनों की गणना के संदर्भ में उपस्थित पंचायत सचिवों, रोजगार सेवकों एवं जनसेवकों को लघु सिचाई गणना कार्य के तहत प्रपत्र भरने को लेकर बताया गया। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक अभियंता सुनील कुमार, विभाग के कनीय अभियंता मोहम्मद सद्दाम हुसैन, सुजीत मंडल, सूरज कुमार बीपीओ अजीत टूडू के अलावे अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें