महेशपुर में सेविकाओं को मिला पल्स पोलियो का प्रशिक्षण
संवाद सूत्र महेशपुर (पाकुड़) एक नवंबर से तीन नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभिय
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़): एक नवंबर से तीन नवंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन बूथ पर ही शत प्रतिशत बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना है। यह बात महिला पर्यवेक्षिका मारग्रेट कंचन अंजली ने आंगनबाड़ी सेविकाओं को संबोधित करते हुए कही। वे सेविकाओं के साथ बैठक कर रही थी। पर्यवेक्षिका ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान में सभी सेविकाओं को शामिल रहने का निर्देश दिया गया है। पल्स पोलियो अभियान में कोविड 19 को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन करना है।
बैठक में विगत माह किए गए कार्यों से संबंधित प्रतिवेदन सेविकाओं से जमा लिया गया। सेविकाओं को अपने अपने संबंधित क्षेत्र में दिव्यांग बच्चों की सूची बनाकर उन बच्चों के आधार कार्ड तथा बैंक खाता कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है। बैठक में महिला पर्यवेक्षिका सुमित्रा देवी, एलिजाबेथ किस्कू, रूथ टुडू उपस्थित थीं।