फसलों की बीमारी पहचानने की दी जानकारी
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को प्रसार क
संवाद सूत्र, महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में बुधवार को प्रसार कार्यकर्ताओं के दो दिवसीय प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान श्रीकांत ¨सह ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बताया। वैज्ञानिक श्रीकांत ने कहा कि प्रसार कार्यकर्ताओं को शोध संस्थाओं से अनुशंसित कृषि तकनीक जैसे उन्नत फसल प्रभेद, फसलों में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, समेकित कीट रोग प्रबंधन, खरपतवार प्रबंधन, सूक्ष्म ¨सचाई पद्धति, मिट्टी एवं जल संरक्षण प्रबंधन इत्यादि विषयों पर जानकारी उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है। प्रशिक्षण में रबी फसल चना, गेंहू, सरसों की पैकेज प्रणाली तथा बुआई से कटाई तक की जानकारी दी गई। फसलों को कीट रोग से बचाने व ¨सचाई से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उद्यान वैज्ञानिक डॉ. एके द्विवेदी ने बैंगन, टमाटर, मिर्च में लगने वाले मुरझा रोग, पत्ती संकुचन रोग सहित अन्य बीमारियों की पहचान एवं प्रबंधन की जानकारी दी गई। पौधों में बिना कीट रोग होने वाली क्षति के कारणों की जानकारी भी दी। मृदा वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार ने विभिन्न प्रकार के कार्बनिक खाद, जैविक एवं विषाणु खाद की जानकारी दी।